फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social media: Sapna Chaudhary shared the video of her dance looks stylish in black jeans top and jacket

सोशल मीडिया: सपना चौधरी ने शेयर किया अपने डांस का वीडियो, चश्मा लगाए स्टाइलिश अंदाज में लूटा फैंस का दिल

Wed, 08 Dec 2021 08:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 08 Dec 2021 08:38 PM IST
सार

हाल ही में सपना ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक वीडियो फैंस के साथ साझा की है। इस वीडियो में सपना का कातिलाना अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Social media: Sapna Chaudhary shared the video of her dance looks stylish in black jeans top and jacket
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस मूव्स और दमदार एनर्जी के कारण सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपना नाम कमा चुकी हैं। सपना चौधरी के इस जलवे के चलते आज वह किसी फिल्म स्टार से कम नहीं है। उनकी सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वहीं, सपना भी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन लोगों के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 

विज्ञापन

इसी क्रम में हाल ही में सपना ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक वीडियो फैंस के साथ साझा की है। इस वीडियो में सपना का कातिलाना अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में आंखो पर चश्मा लगाए सपना का ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

 

Social media: Sapna Chaudhary shared the video of her dance looks stylish in black jeans top and jacket
सपना चौधरी का 'ब्लैग स्वैग' हुआ वायरल - फोटो : sapna choudhary instagram

अपने नए वीडियो में सपना काले रंग की जींस और टॉप के साथ जैकेट पहने बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इसके साथ ही आंखों पर लगा काले रंग का चश्मा उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है। वीडियो में वह बगीचे में खड़ी होकर पंजाबी गाने गल दिल दी पर अपनी अदाएं बिखेरती नजर आईं। 

Social media: Sapna Chaudhary shared the video of her dance looks stylish in black jeans top and jacket
जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सपना चौधरी - फोटो : sapna choudhary instagram

सपना की सोशल मीडिया पर काफी लंबी चौड़ी फैन लिस्ट है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियज शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी उनकी इन तस्वीरों और वीडियोज पर जमकर अपना प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। हाल ही में शेयर किए इस वीडियो पर भी फैंस लगातार लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। 

 

Social media: Sapna Chaudhary shared the video of her dance looks stylish in black jeans top and jacket
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी के इस लेटेस्ट वीडियो को अभी तक 26 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, फैंस भी इस पर अपनी अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, सपना ने इस वीडियो में शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, क्रेजी। इसके साथ ही उन्होंने देसी क्वीन, पॉजिटिव वाइब्स, ब्लैक मैजिक गर्ल जैसे कई हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed