फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social media Salman Khan was seen feeding chips and bananas to the monkeys with his niece Ayat sharma watch funny video

सोशल मीडिया: लाडली भांजी आयत संग बंदरों को चिप्स और केला खिलाते दिखे सलमान खान, देखें मजेदार वीडियो

Thu, 18 Nov 2021 10:41 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 18 Nov 2021 10:41 AM IST
सार

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता अपनी लाडली भांजी आयत के साथ बंदरों को केला और चिप्स खिलाते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Social media Salman Khan was seen feeding chips and bananas to the monkeys with his niece Ayat sharma watch funny video
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘दबंग’ यानी सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी फैंस के बीच छाए रहते हैं। सलमान खान अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं और ये बात वह कई बार जाहिर भी कर चुके हैं। अब तक सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसमें सलमान खान और उनके परिवार के स्पेशल मोमेंट की झलक फैंस को देखने को मिलती है। इसी कड़ी में अभिनेता का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान अपनी लाडली भांजी आयत के साथ बंदरों को केले खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
सलमान और आयत का वीडियो
दरअसल, सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान बंदरों को अपने हाथों से चिप्स खिला रहे हैं। इसके बाद वह वीडियो में अपनी लाडली भांजी आयत को गोद में लिए नजर आते हैं और फिर नन्ही आयत बंदरों को चिप्स खिलाती हैं। इस दौरान आयत काफी ज्यादा खुश होती हैं और वह खुशी में तालियां बजाने लगती हैं। इतना नहीं, सलमान आयत के हाथ में केला भी देते हैं, जो आयत बंदरों को दे देती हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


 
वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने एक मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘बंदर।’ सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को महज कुछ समय में लाखों बार देखा गया है। इतना ही नहीं, फैंस भी इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
एक दिन आता है सलमान और आयत का बर्थडे
आयत, सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता की बेटी हैं। आयत का जन्म 27 दिसंबर को हुआ था। इसी दिन सलमान खान का भी जन्म हुआ था। ऐसे में अभिनेता के परिवार के लिए ये तारीख काफी ज्यादा महत्वपूर्ण बन गई है।
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ उनके बहनोई यानी अर्पिता के पति आयुष शर्मा भी हैं। ये फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस महिमा मकवाना नजर आएंगी। ये उनकी डेब्यू फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed