फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social media: Kapoor family come together at special lunch party photo went viral on internet

सोशल मीडिया: लंच पार्टी पर एक साथ नजर आया कपूर परिवार, इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो

Sun, 26 Sep 2021 12:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 26 Sep 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
Social media: Kapoor family come together at special lunch party photo went viral on internet
कपूर परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में कपूर परिवार दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर की पत्नी नीला कपूर के घर एक स्पेशल लंच पर साथ नजर आया। इस विशेष लंच में नीतू कपूर, बबीता, रणधीर कपूर, दिवंगत अभिनेता शशि कपूर की सबसे बेटे कुणाल कपूर, रीमा जैन आदि शामिल हुए। पृथ्वीराज कपूर के पोते जतिन सियाल ने इंस्टाग्राम पर इस लंच पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए सभी को आमंत्रित करने के लिए नीला को धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए जतिन ने लिखा "अ ग्रैंड फैमिली गेट टू-गेदर, धन्यवाद नीला चाची।" इस फोटो में नीला एक चॉकलेट केक पर मोमबत्तियां बुझाती नजर आ रही थी, जबकि अन्य सभी सदस्य उन्हें घेरे खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फोटो में खाने अलग-अलग डिशेज भी नजर आ रही है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Jatin Sial (@jatinprithvirajkapoorsial)

विज्ञापन
विज्ञापन

कुणाल कपूर ने भी इस फैमिली गेट टू-गेदर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो में बबीता, रणधीर और नीतू समेत परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं। वहीं, इस तस्वीर पर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कमेंट करते हुए खेद व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि वह दोपहर के भोजन में शामिल नहीं हो सकीं। "आप सभी से मिलना याद किया।" 

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapoor (@kunal.r.kapoor)

Social media: Kapoor family come together at special lunch party photo went viral on internet
शम्मी कपूर की पत्नी नीला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शम्मी कपूर ने अपनी पहली पत्नी गीता दत्त की मृत्यु के बाद नीला से शादी की। साल 2016 में उन्होंने एक अखबार में गीता की मृत्यु के बाद शम्मी से मिलने के बारे में लिखा। उन्होंने बताया कि 1965 में गीता की मौत के बाद हम अक्सर इवेंट्स में मिल जाया करते थे। वह एक फैमिली फ्रेंड बन गए थे।

 

Social media: Kapoor family come together at special lunch party photo went viral on internet
शम्मी कपूर की पत्नी नीला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि हमारी शादी करने के लिए कृष्णा राज कपूर ने पहल की थी। यह एक अरेंज शादी थी। मैंने 26 जनवरी 1969 को शम्मी कपूर के साथ शादी की। हमारी शादी एक साधारण पारिवारिक अवसर था, जिसमें पूरे कपूर खानदान ने शिरकत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed