फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Smriti Mandhana friend Vidnyan Mane Claims Palaash Muchhal Caught With Woman In Wedding Day

शादी में रंगे हाथों पकड़े गए थे पलाश? स्मृति के दोस्त बोले- मैं तो शादी में था ही नहीं, खबर सुनकर शॉक्ड हूं

Sat, 24 Jan 2026 07:56 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 24 Jan 2026 07:56 AM IST
सार

Palaash Muchhal Cheats Smriti Mandhana: हाल ही में स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने ने पलाश मुछाल पर पैसों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पलाश पर स्मृति को शादी वाली रात धोखा देने का आरोप भी लगाया है।  

विज्ञापन
Smriti Mandhana friend Vidnyan Mane Claims Palaash Muchhal Caught With Woman In Wedding Day
पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘मैं स्मृति की शादी के जश्न (23 नवंबर, 2025) में शामिल था। जब पलाश एक दूसरी औरत के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। भयानक सीन था, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने उसे पीटा। पलाश का पूरा का पूरा परिवार चोर है। मुझे लगा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह मेरे बात लिए उल्टी पड़ गई।’ 
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दावा क्रिकेटर स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने ने किया है। विज्ञान वही शख्स है जिन्होंने हाल में पलाश मुछाल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था। हालांकि, जब अमर उजाला ने विज्ञान से ऐसी खबरों को लेकर संपर्क किया तो उन्होंने कुछ अलग ही कहानी बयां की।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 'स्मृति मंधाना के नाम पर पैसे लेता था पलाश मुछाल..', एक्टर-प्रोड्यूसर विज्ञान माने ने लगाए गंभीर आरोप 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं इस खबर को पढ़कर शॉक्ड हूं- विज्ञान माने
अमर उजाला ने जब विज्ञान से बातचीत कर उन्हें ऐसी खबरों और उनके नाम पर चल रहे दावों के बारे में बताया तो पहले तो वो खुद चौंक गए। फिर बोले- ‘मैंने ऐसा कोई इंटरव्यू नहीं दिया है। मैंने अमर उजाला के अलावा किसी और इस बारे में बात नहीं की है। और जहां तक दावा रहा शादी में मौजूद होने का, तो मैं उस शादी में था ही नहीं। मैं उस वक्त अपने काम के सिलसिले में दुबई गया हुआ था। इस खबर को पढ़कर मैं भी शॉक्ड हूं।'

 

Smriti Mandhana friend Vidnyan Mane Claims Palaash Muchhal Caught With Woman In Wedding Day
पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal
पलाश ने पैसों की धोखाधड़ी वाले आरोपों पर दी सफाई
वहीं शुक्रवार को पलाश मुछाल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की, जिसमें खुद पर लगे पैसों की धाेखाधड़ी के आरोपों पर सफाई दी। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘सांगली निवासी विज्ञान माने द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के मद्देनजर, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे खिलाफ ये दावे पूरी तरह से बेबुनियाद और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। ये आरोप मेरी छवि को खराब करने के इरादे से लगाए हैं। इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। मेरे वकील श्रेयांश मिथारे, सभी कानूनी रास्ते तलाश रहे हैं और इस मामले को उचित कानूनी माध्यमों से ही निपटाया जाएगा।’ 



ये खबर भी पढ़ें: ‘ऐसे ही नहीं छोडूंगा..’, धोखाधड़ी मामले पर पलाश मुछाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्रतिष्ठा के नुकसान पहुंचा रहे 

Smriti Mandhana friend Vidnyan Mane Claims Palaash Muchhal Caught With Woman In Wedding Day
फिल्म 'नजरिया' बनाने वाले थे पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal
क्या है पैसों की धोखाधड़ी का मामला?  
कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के सांगली जिले में विज्ञान माने ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने पलाश पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का इल्जाम लगाया है। विज्ञान भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं।
पेशे से फिल्म फाइनेंसर विज्ञान की मुलाकात पलाश से स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ने कराई थी। इसके बाद विज्ञान ने पलाश की फिल्म 'नजरिया' पर पैसे लगाए थे लेकिन बाद में पलाश और स्मृति की शादी टूटी गई। इसके बाद म्यूजिक कंपोजर पलाश ने विज्ञान माने को नजरअंदाज किया, उनका निवेश किया गया पैसा वापस नहीं लौटाया। ऐसा विज्ञान माने का आरोप है।

Smriti Mandhana friend Vidnyan Mane Claims Palaash Muchhal Caught With Woman In Wedding Day
पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना - फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal
क्यों टूटी थी पलाश और स्मृति की शादी? 
पिछले साल के आखिर में क्रिकेटर स्मृति मंधाना और कंपोजर पलाश मुछाल के शादी का मामला खूब सुर्खियों में रहा। 6 साल के रिलेशनशिप के बाद 23 नवंबर को इनकी शादी होने वाली थी लेकिन शादी टल गई। शादी टलने के पीछे एक कथित चैट को जिम्मेदार माना गया। इस चैट में पलाश मुछाल पर चीटिंग के आरोप लगे। बताते चलें कि 23 नवंबर को मीडिया को सूचित किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है। बाद में स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी भी मिली। लेकिन शादी नहीं हुई। स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन की वीडियो हटा दिए हैं, उनकी दोस्तों ने भी फोटो, वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं। 

Smriti Mandhana friend Vidnyan Mane Claims Palaash Muchhal Caught With Woman In Wedding Day
श्रेयस तलपदे, पलाश मुछाल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
पलाश-स्मृति ने अलग होने पर शेयर की थी सोशल मीडिया पोस्ट 
शादी टूटने के बाद पलाश और स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक-एक पोस्ट साझा कर जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही। इससे यह कंफर्म हो गया कि अब इस जोड़े की शादी नहीं होगी और ये अलग हो चुके हैं। स्मृति ने शादी टूटने के बाद अपने क्रिकेट करियर पर फोकस किया। पलाश मुछाल भी डायरेक्शन में वापस हाथ आजमा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने श्रेयस तलपदे के साथ एक नई फिल्म की घोषणा भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed