फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Smriti Irani Posted Amitabh Bachchan Agneepath Trailer to wish her Mother Happy Birthday

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने मां को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, अग्निपथ का ट्रेलर पोस्ट कर लिखी यह बात

Sun, 12 Mar 2023 11:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 12 Mar 2023 11:45 PM IST
सार

उनके इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन आने लगे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ''आप जो कहना चाहती थीं उसे बताने का कितना बढ़िया और मर्मस्पर्शी तरीका है...मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं।''

विज्ञापन
Smriti Irani Posted Amitabh Bachchan Agneepath Trailer to wish her Mother Happy Birthday
स्मृति जुबिन ईरानी - फोटो : social media

विस्तार

राजनीति में कदम रखने से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी अदाकारी से घर-घर में खास पहचान बना चुकी थीं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल ने उन्हें देश भर में काफी ज्यादा मशहूर कर दिया था। एक्टिंग और फिल्मों में उनकी रुचि बचपन से ही थी। आज यानी 12 मार्च को अपनी मां के जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म अग्निपथ उनके जीवन में क्या मायने रखती है। दरअसल, स्मृति ने अपने ऑफिशियल  इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ का ट्रेलर शेयर करते हुए अपनी मां को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'किंग खान' की राह पर चले 'भाईजान', इस फिल्म के लिए अपनाई 'पठान' की यह ट्रिक
विज्ञापन

स्मृति ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''ऐसा हर रोज नहीं होता कि मैं अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर पोस्ट करती हूं। कुछ लोग अग्निपथ को एक कल्ट फिल्म कहते हैं, कुछ अभी भी हर डायलॉग को बोल सकते हैं, कुछ फ्रेम-दर-फ्रेम वर्णन कर सकते हैं जो अभी भी उनके रोंगटे खड़े कर देते हैं ... मैंने हाल ही में गांव कनेक्शन को एक साक्षात्कार देते हुए फिल्म के बारे में बात की थी.. मैं इसे पोस्ट कर रही हूं क्योंकि आज मां का जन्मदिन है.. वह फिल्म के लिए मेरे जुनून से तंग आ चुकी थी.. उन्होंने मुझे बार बार न देखने के लिए चेताया भी था..वह सोचती थीं कि मैं दुनिया से नाराज हूं और यह मेरा इससे बाहर निकालने का तरीका है ... और अब जब वह इसे देखती है; एक प्यारी सी मुस्कान के साथ अपने हाथ दिखाती हैं .. वह कहती है उफ बुबाई .. फिर से नहीं.. जन्मदिन मुबारक हो मां।''

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Satish Kaushik: विकास मालू केस में सतीश कौशिक की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे पति को इसमें मत घसीटो

View this post on Instagram

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)


लोग दे रहे प्रतिक्रिया

उनके इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन आने लगे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ''आप जो कहना चाहती थीं उसे बताने का कितना बढ़िया और मर्मस्पर्शी तरीका है...मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''माता जी को उनके जन्मदिन पर मेरा प्रणाम।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स स्मृति ईरानी की मां को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed