फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan starrer kisi ka bhai kisi ki jaan actor way on like shahrukh khan pathaan know the inside story

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'किंग खान' की राह पर चले 'भाईजान', इस फिल्म के लिए अपनाई 'पठान' की यह ट्रिक

Sun, 12 Mar 2023 07:48 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 12 Mar 2023 07:48 PM IST
सार

सलमान ने अपनी  फिल्म  'किसी का भाई किसी की जान'  के लिए  'पठान' की एक ट्रिक को आपनाया है। 'पठान' की तरह ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। इससे पहले ही फिल्म के दो गाने और टीजर को रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
salman khan starrer kisi ka bhai kisi ki jaan actor way on like shahrukh khan pathaan know the inside story
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। धमाकेदार टीजर के साथ फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि सलमान ने अपनी इस फिल्म के लिए 'किंग खान' की फिल्म 'पठान' की एक ट्रिक को आपनाया है।

विज्ञापन


शाहरुख की राह पर भाईजान
दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने एक नया तरीका निकला था। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म के दो गाने और टीजर रिलीज किया गया था,जिसकी वजह से फिल्म को बड़ी सफलता हाथ लगी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्ट साबित हुई। अब 'भाईजा'न भी उनकी इस राह पर चल पड़े हैं। 
विज्ञापन


ट्रेलर से पहले आया फिल्म का गाना
'पठान' की तरह ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। इससे पहले ही फिल्म के दो गाने और टीजर को रिलीज किया गया है। ऐसे में यह देखना काफी मजेदार होगा कि क्या 'पठान' की तरह सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Yami Gautam Post: पति आदित्य धर के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं यामी गौतम, तस्वीर शेयर कर यूं दी बधाई


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने 'नय्यो लगदा' और 'बिल्ली बिल्ली' को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, पलक तिवारी, जगपति बाबू, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल जैसे कलाकार काम करते दिखेंगे।

यह भी पढ़ें- Oscars 2023: एआर रहमान ने जताई 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने की इच्छा, बोले- यह पुरस्कार भारत को ऊपर उठाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed