फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Smilie Suri ready to make a comeback with House of Lies actress shared her experience about the shooting

Smilie Suri: 'हाउस ऑफ लाइज' से बॉलीवुड में वापसी को तैयार स्माइली सूरी, शूटिंग को लेकर साझा किए अनुभव

Wed, 29 May 2024 10:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 29 May 2024 10:29 PM IST
सार

फिल्म कलयुग से लोगों के बीच खास पहचान बनाने वाली स्माइली सूरी जल्द ही फिल्म हाउस ऑफ लाइज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में संजय कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में एक बातचीत में अभिनेत्री ने शूटिंग के समय के अपने अनुभव साझा किए हैं।
 

विज्ञापन
Smilie Suri ready to make a comeback with House of Lies actress shared her experience about the shooting
स्माइली सूरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

स्माइली सूरी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2005 में आई फिल्म कलयुग से की थी। अपने भाई मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया था। इसके बाद वे तीसरी आंख द हिडन कैमरा, ये मेरा इंडिया और क्रूक जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्मों के बाद उन्होंने छोटे पर्दे का भी रुख किया। वे जोधा अकबर और साल 2015 में नच बलिए शो में भी दिखीं। अभिनेत्री अब लंबे समय बाद ओटीटी से अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। 

विज्ञापन

Wolfs: 'वुल्फ्स' के लिए 16 साल बाद साथ आए जॉर्ज क्लूनी और ब्रैड पिट, ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही जीते दिल

विज्ञापन

15-20 दिन में हुई शूटिंग पूरी

वे जल्द ही हाउस ऑफ लाइज नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म पर बात करते हुए स्माइली ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने अलीबाग में की 15-20 दिन में ही पूरी कर ली थी। अभिनेत्री ने कहा कि शूटिंग के दौरान संजय कपूर और ऋतुराज सिंह से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। 

स्माइली ने की ओटीटी की तारीफ

अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म की टीम में ज्यादातर लोग नौजवान थे, जिनके साथ काम करके उन्हें काफी मजा आया। अभिनेत्री ने आगे ओटीटी की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा समय में बहुत सी चीजें बदल चुकी हैं। जो मुद्दे पहले नहीं उठाए जा सकते थे, वे हम ओटीटी के माध्यम से उठा सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसी है फिल्म की कहानी

स्माइली ने फिल्म के कहानी को लेकर कहा कि यह एक रात की कहानी है, जिसमें पुलिस अलबर्ट (ऋतुराज) नाम के शख्स के हत्यारे का पता लगाने के लिए उस घर में मौजूद सभी लोगों से पूछताछ करती है। फिल्म में संजय कपूर इस हत्या के पीछे के रहस्य को सुलझाते हुए नजर आएंगे। वहीं, स्माइली अल्बर्ट की दूसरी पत्नी के रूप में दिखेंगी।

कोविड के दौरान हुई शूटिंग

इस फिल्म की शूटिंग कोविड महामारी के दौरान हुई थी। उस समय को याद करते हुए स्माइली ने बताया कि अलीबाग में हर पांच दिन पर सभी की जांच की जाती थी। निर्देशक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सौमित्र का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा और शूटिंग के बाद शाम के समय वे काफी हंसी मजाक करते थे।
#BoycottBollywood: सितारों के फलस्तीन समर्थन से नाखुश ट्रोल्स, ट्रेंड हुआ बॉयकॉट बॉलीवुड, भड़क उठीं पूजा भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed