Wolfs Trailer: वुल्फ्स के लिए 16 साल बाद साथ आए जॉर्ज क्लूनी और ब्रैड पिट, ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही जीते दिल
'वुल्फ्स' आगामी थ्रिलर फिल्म है, जिसके एलान के बाद से ही दर्शकों का उत्साह चरम पर है। वहीं, अब इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें जॉर्ज क्लूनी और ब्रैड पिट अपने बेहतरीन अंदाज में नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'वुल्फ्स' आगामी थ्रिलर फिल्म है, जिसके एलान के बाद से ही दर्शकों का उत्साह चरम पर है। बीते दिन फिल्म का एक टीजर वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। वहीं, अब इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में जॉर्ज क्लूनी और ब्रैड पिट एक साथ वापस आ गए हैं। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की पहली झलक देखने को मिली है। यह एप्पल ओरिजनल फिल्म है। 'वुल्फ्स' सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद एप्पल टीवी+ पर विश्व स्तर पर स्ट्रीम होगी।
'वुल्फ्स' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी
'वुल्फ्स' ने प्रसिद्ध हॉलीवुड सितारों को आपराधिक फिक्सरों की एक जोड़ी के रूप में पेश किया है, जिन्हें पता चलता है कि उन दोनों को एक ही घातक काम को पूरा करने के लिए रखा गया है। यही वजह होती है कि दो अकेले भेड़िए अचानक एक साथ काम करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। स्पाइडर-मैन फ्रैंचाइजी के निर्देशक जॉन वॉट्स की इस नई फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
#BoycottBollywood: सितारों के फलस्तीन समर्थन से नाखुश ट्रोल्स, ट्रेंड हुआ बॉयकॉट बॉलीवुड, भड़क उठीं पूजा भट्ट
'वुल्फ्स' की स्टारकास्ट, निर्माण
वॉट्स ने फिल्म 'वुल्फ्स' का निर्देशन और निर्माण करने के अलावा इसकी पटकथा भी लिखी है। क्लूनी और पिट निर्माता के रूप में भी शामिल हैं। 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' की एमी रयान की 'वुल्फ्स' में 'द वॉकिंग डेड' के ऑस्टिन अब्राम्स के साथ-साथ 'नेवर हैव आई एवर' की पूर्णा जगन्नाथन की सहायक भूमिका होगी। इन कलाकारों द्वारा निभाए जाने वाले किसी भी किरदार के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं है।
Rajinikanth: हिमालय में आध्यात्मिक यात्रा पर निकले रजनीकांत, लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम पर दिया दिलचस्प जवाब
16 साल बाद साथ आए जॉर्ज क्लूनी और ब्रैड पिट
'वुल्फ्स' से पहले जॉर्ज क्लूनी और ब्रैड पिट ने 16 साल पहले 2008 की फिल्म 'बर्न आफ्टर रीडिंग' में साथ काम किया था। वहीं, इसके बाद दोनों के ओसियन की एक और फिल्म पर काम करने के संकेत मिले हैं। 'वुल्फ्स' की बात करें तो यह 20 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी और बाद में Apple TV+ पर वैश्विक स्तर पर स्ट्रीम होगी।