फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   slman going to Sri Lanka and Jacqueline Factor

जैकलीन के कारण श्रीलंका गए सलमान?

Fri, 02 Jan 2015 11:02 AM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
 slman going to Sri Lanka and Jacqueline Factor

बॉलीवुड में सलमान खान को अपने कमिटमेंट के लिए जाना जाता है। सलमान अपने कमिटमेंट के लिए रील लाइफ में ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी जाने जाते हैं। सलमान ने ट्विट करके यह कहा है कि उन्होंने अभिनेत्री जैकलीन से किए वादे पर श्रीलंका में आई कैंप में शिरकत की।

विज्ञापन


श्रीलंका पहुंचे सलमान ने महेंद्रा राजपक्षे के पक्ष में प्रचार भी किया था। श्रीलंका में इस समय चुनाव हो रहे हैं। इसको लेकर तमिलनाडू में सलमान को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए। लेकिन सलमान के इस ट्विट से यह बात साबित होती है कि सलमान के श्री लंका जाने के पीछे जैकलीन का हाथ है।
विज्ञापन


फिलहाल जैकलीन और सलमान की नजदीकी चर्चा में है। सलमान ने हाल ही में जैकलीन को मुंबई के एक पॉश इलाके में एक फ्लैट गिफ्ट में दिया था।

फिल्म किक से जुड़ा है कमिटमेंट का राज

 slman going to Sri Lanka and Jacqueline Factor

सलमान खान ने श्रीलंका में फिल्‍म क‌िक की शूटिंग के दौरान एक आई चैकअप का कैंप लगवाया था। इस दौरान बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी वहां मौजूद थीं, जिसके चलते सलमान ने उनसे वादा किया था कि वह जब दोबारा श्रीलंका आएंगे, तो एक बार फिर आई कैंप लगाया जाएगा। सलमान ने जैकलीन को किए इस वादे को पूरा भी किया।

हाल ही में जब सलमान जैकलीन के साथ श्रीलंका में चुनाव प्रचार करने गए थे, तो उन्‍होंने जरूरतमंदो के लिए आंखों का कैंप का आयोजन किया। इस बात की जानकारी सलमान ने खुद ट्वीट करके दी।

इसके अलावा सलमान जैकलीन के रेस्‍टोरेंट भी गए। सलमान ने इससे जुड़ा ट्वीट किया है। जैकलीन ने किक मूवी की शूटिंग के दौरान उन्‍हें कहा था कि अगर वह श्रीलंका में आई कैंप लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed