फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   skyfall fairs better than bollywood films

'स्काईफॉल' के आगे नहीं टिकी कोई फिल्म

Mon, 05 Nov 2012 01:55 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Mon, 05 Nov 2012 01:55 PM IST
विज्ञापन
skyfall fairs better than bollywood films

पिछले सप्ताह तीन फिल्में रिलीज हुई। इनमें 1 नवंबर को जेम्स बॉन्ड सीरिज की 'स्‍‌काईफॉल' रिलीज हुई तो 2 नवंबर को रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' और हॉरर फिल्म '1920 एविल रिटर्न्‍स' रिलीज हुई। यूं तो 'स्‍‌काईफॉल' को छोड़ अन्य दो फिल्में बहुत कम बजट की थी लेकिन फिर भी इन दोनों फिल्मों का कलेक्‍शन इनके बजट ‌के हिसाब से ठीक-ठाक रहा।

विज्ञापन


'स्‍‌काईफॉल'
जेम्स बॉन्ड सीरीज की 23वीं हॉलीवुड फिल्‍म 'स्‍‌काईफॉल' का कलेक्‍शन बॉलीवुड फिल्मों में कहीं अधिक रहा है। ज्यूडी डेंज और डेनियल क्रेग स्टारर ‌इस फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर चार दिन में लगभग 25 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। यानी एक बार फिर से हॉलीवुड फिल्म के कारण बॉलीवुड फिल्मों को नुकसान उठाना पड़ा है, बेशक ये फिल्में छोटे परदे की ही क्यों ना रही हो।
विज्ञापन


'1920 एविल रिटर्न्‍स'
1200 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 4.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। यानी लगभग 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को वीकेंड पर 40 फीसदी की ओपनिंग ‌मिली। विक्रम भट्ट निर्मित ये फिल्म शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले कम कलेक्‍शन कर पाई७ फिल्म ने शनिवार को लगभग 3.88 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को फिल्म का कलेक्‍शन ठीक ठाक रहा। इस फिल्म रविवार को 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर इस फिल्‍म ने लगभग 12.88 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया। इस फिल्म में आफताब शिवदासनी और टीया वाजपेयी हैं। ये सीक्वल फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'लव शव ते चिकन खुराना'
लगभग 4 करोड़ के बजट में बनी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना'  को 500 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज किया गया था जिसमें इसे 15 फीसदी ओपनिंग यानी लगभग पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने लगभग 2 करोड़ रूपए का कलेक्‍शन किया। वहीं रविवार को 2.5 करोड़ रूपए का बिजनेस किया। कुल मिलाकर इस फिल्‍म ने लगभग 5.5 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्‍शन किया है। रुनी स्कूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर एवं अनुराग कश्यप निर्मित इस फिल्म में ज्वॉइंट पंजाबी परिवार की नोंकझोंक के साथ ही चिकन की रेसिपी के इर्दगिर्द पूरी फिल्म धूमती है। फिल्म में कुणाल कपूर, हुमा कुरैशी और राजेश शर्मा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed