फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sitar Player Prateek Chaudhary dies at 49 due to covid19 complications

दुखदः नहीं रहे मशहूर सितारवादक प्रतीक चौधरी, एक हफ्ते पहले ही पिता का हुआ था निधन

Fri, 07 May 2021 02:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 07 May 2021 02:14 PM IST
सार

  • मशहूर सितारवादक प्रतीक चौधरी का कोरोना से निधन
  • एक हफ्ते पहले ही उनके पिता व संगीतकार पंडित देवब्रत चौधरी का कोरोना से हुआ था निधन
  • गुरुतेगबहादुर अस्पताल में प्रतीक चौधरी ने ली अंतिम सांस

विज्ञापन
Sitar Player Prateek Chaudhary dies at 49 due to covid19 complications
प्रतीक चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर देश में तबाही मचा रही है और लोग इस वायरस से जान गवां रहे हैं। अब तक कोरोना से कई सितारों की जान जा चुकी है। इस बीच खबर सामने आई है कि जाने माने सितारवादक प्रतीक चौधरी का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। बता दें कि पिछले हफ्ते ही उनके पिता एवं संगीतकार पंडित देवब्रत चौधरी का वायरस के संक्रमण से निधन हुआ था।
विज्ञापन

संगीत इतिहासकार पावज झा के अनुसार 49 वर्षीय प्रतीक चौधरी  को दिल्ली में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बृहस्पतिवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन


झा ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘प्रतीक चौधरी जाने माने संगीतकार देबू चौधरी के पुत्र और एक प्रतिभाशाली कलाकार थे। अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। आईसीयू में जीवन-मृत्यु का संघर्ष लड़ते हुए अब वह परलोक में अपने पिता के पास चले गये हैं। प्रतीक की दिवंगत आत्मा को शांति मिले।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। देबू जी के साथ वह भी जीटीबी में भर्ती थे। आखिरी बार जब उनसे मेरी बात हुई थी तब सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी। लेकिन पिता के निधन की खबर से वह बिल्कुल टूट गये थे। ये बहुत दुखद है।’’


जाने माने सितार वादक देवब्रत चौधरी देबू चौधरी के नाम से मशहूर थे। पिछले सप्ताह शनिवार को उनका निधन हुआ। प्रतीक चौधरी संगीत के सेनिया घराना से थे। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में संगीत विभाग, संगीत एवं ललित कला संकाय में प्रोफेसर थे। प्रतीक के परिवार में पत्नी रूना और बच्चे रायना और अधिराज हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed