फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehnaaz gill dubai tour video actress sitting on the floor and eat food fans praised her

Shehnaaz gill: फैंस के साथ जमीन पर बैठ खाना खाती दिखीं शहनाज गिल, एक्ट्रेस की सादगी के कायल हुए फैंस

Fri, 28 Oct 2022 12:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 28 Oct 2022 12:51 PM IST
सार

शहनाज अपने एक इवेंट के सिलसिले में दुबई गई थीं। अब अभिनेत्री ने इस ट्रिप का एक व्लॉग यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसमें शहनाज का सादगी ने फैंस का ध्यान खींच लिया। 

विज्ञापन
Shehnaaz gill dubai tour video actress sitting on the floor and eat food fans praised her
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 13' से सुर्खियों में आईं शहनाज गिल कौर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शहनाज जहां भी जाती हैं वहां छा जाती हैं। इतना ही नहीं, शहनाज की एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं, उनकी मासूमियत हर बार लोगों का दिल जीत लेती है। बीते दिनों, शहनाज अपने एक इवेंट के सिलसिले में दुबई गई थीं, जहां से अभिनेत्री ने तस्वीरें शेयर कीं। लेकिन अब शहनाज ने अपने दुबई ट्रिप का एक व्लॉग यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसमें शहनाज की सादगी ने फैंस का ध्यान खींच लिया। 

विज्ञापन

दरअसल, इस वीडियो में शहनाज अपनी टीम के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने दुबई में फ्लाइट से उतरने से लेकर इवेंट की झलक और फ्री टाइम में अपनी टीम के साथ मस्ती करने तक, सब कुछ फैंस को इस वीडियो में दिखाया है। इसी बीच वह वीडियो में अपने फैंस के साथ बैठकर खाना खाती हुई भी नजर आई हैं। शहनाज के इस सिंपल अंदाज ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

Bigg Boss 16: कटरीना कैफ संग 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस करेंगे सलमान खान, 'बिग बॉस' के सेट पर मचेगा धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई जाने के बाद शहनाज ने अपने कुछ फैंस से भी मुलाकात की थी। इतना ही नहीं, अभिनेत्री उनके घर गईं और वहां पर शहनाज ने सबके साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया। वीडियो में शहनाज कलरफुल लॉन्ग टॉप और शॉट्स पहने नजर आ रही हैं और वह हाथ से खाना खाती हुई दिख रही हैं। शहनाज के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल बॉलीवुड की कई दिवाली पार्टी में नजर आई थीं। इस दौरान शहनाज की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ नजर आई थीं। इस तस्वीर में विक्की ने शहनाज को साइड से टाइट वाला हग किया हुआ था और दोनों के चेहरे पर एक लंबी स्माइल थी। शहनाज ने ही इन तस्वीरों को शेयर किया था। तस्वीर में दोनों ही ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिख रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed