फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Sonu Nigam tweeted another tweet on Ajan

'आपत्ति अजान से नहीं लाउडस्पीकर से है'- सोनू निगम

Tue, 18 Apr 2017 01:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 18 Apr 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
Singer Sonu Nigam tweeted another tweet on Ajan
सिंगर सोनू निगम
अजान को लेकर ट्वीट करने वाले सिंगर सोनू निगम ने सुबह एक और ट्वीट किया। सोनू ने अपने इस ट्वीट पर नाराज होने वाले उन सब लोगों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'कैसे कथित समझदार लोग किसी भी बात का पूरी तरह अर्थ बदल देते है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा श्रीमान अहमद पटेल मेरा कमेंट अज़ान या आरती के बारे में नहीं था बल्कि मंदिर और मस्जिद में बजने वाले लाउडस्पीकर के बारे में है। उन्होंने कहा अब लोग मेरे बारे में जो सोचना चाहते है वो सोच सकते हैं पर मेरा कहना अब भी वही है'।
विज्ञापन


बता दें इससे पहले वाले ट्वीट में सोनू ने कहा था कि वह मुस्लिम नहीं हैं फिर भी उन्हें सवेरे अजान की आवाज से उठना पड़ता है जिस पर उन्हें आपत्ति है। सोनू ने ट्वीट किया, 'मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे अजान की आवाज से सुबह उठना पड़ा। भारत में इस जबरदस्ती की धार्मिकता का अंत कब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद उन्होंने कई ट्वीट कर अपना गुस्सा भी जाहिर किया। सोनू ने मस्जिदों और गुरद्वारों में इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकरों को गुंडागर्दी बताया।

इन ट्वीट्स के बाद सोनू निगम को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। कई लोगों ने उनके इस ट्वीट को घटिया बताया वहीं कुछ ने हिंदू धर्म में इस्तेमाल होने वाले गानों पर भी आपत्ति उठाई।


आइये देखते है सोनू निगम ने क्या कुछ कहा अपने ट्वीट्स में
 

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed