फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Sonu Nigam and His Brother attacked in Mumbai Know all details in hindi

Sonu Nigam: म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम और उनके भाई पर हमला, ऐसी है सिंगर की हालत

Tue, 21 Feb 2023 06:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Feb 2023 06:50 AM IST
सार

मशहूर सिंगर सोनू निगम पर एक म्यूजिक इवेंट के दौरान हमला किया गया। फिलहाल सिंगर अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Singer Sonu Nigam and His Brother attacked in Mumbai Know all details in hindi
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर गायक सोनू निगम को लेकर एक चिंताजनक खबर आ रही है। सिंगर पर एक म्यूजिक इवेंट के दौरान हमला किया गया है। सिंगर के साथ-साथ उनके भाई पर भी अटैक किया गया है। सोनू निगम खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनके भाई को काफी चोट आई है। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। सोनू निगम का कहना है कि उनके बॉगीगार्ड ने उन्हें इस हमले से सुरक्षित बचा लिया।

विज्ञापन


Bholaa: फिल्म भोला का पहला गाना 'नजर लग जाएगी' रिलीज, अमाला पॉल संग इश्क लड़ते दिखे अजय देवगन
विज्ञापन


सिंगर के साथ यह हादसा चेंबूर में एक लाइव म्यूजिक इवेंट के दौरान हुआ। कहा जा रहा है कि यहां सोनू निगम और उनके भाई पर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। सोनू निगम को कुछ लोगों ने धक्का दिया। सिंगर के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पर पुलिसा का क्या कहना है 
इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा कि रात 11 बजे के आसपास घटना हुई, जब सोनू निगम चेंबूर में एक संगीत समारोह में शामिल भाग ले थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब सोनू निगम बाहर निकले तो सेल्फी लेने के लिए प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उनके दो सहयोगियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद सोनू निगम के सहयोगियों के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक को चोट आई। 




Dadasaheb Phalke Award: सफेद साड़ी में पहुंची आलिया भट्ट, कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल

ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग सीढ़ियों से उतरते हुए सोनू निगम पर हमला कर रहे है। सिंगर के बॉडीगार्ड के बीच-बचाव करने पर सोनू निगम तो सुरक्षित हैं, लेकिन उनके भाई को इस हमले में काफी चोट आई हैं। घटना के बाद दोनों भाईयों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
बता दें कि कुछ वक्त पहले सोनू निगम ने लाउडस्पीकर से आने वाली अजान की आवाज को लेकर टिप्पणी की थी। सिंगर पर हुए हमले को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि इवेंट के दौरान कुछ लोग सोनू निगम के साथ सेल्फी लेने लगे और उसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और हमलावरों की पहचान की जा रही है।

Prey for the Devil: लायंसगेट प्ले पर आपको डराने आ रही है प्रे फॉर द डेविल, इस दिन होगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed