{"_id":"65bb449c21449287fd084804","slug":"singer-rahat-fateh-ali-khan-apologises-to-all-fans-in-a-video-also-talks-about-alleges-conspiracy-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahat Fateh Ali Khan: 'मैं रब से माफी मांगता हूं, आइंदा से ये गलती नहीं होगी', अपने दुर्व्यवहार पर बोले राहत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rahat Fateh Ali Khan: 'मैं रब से माफी मांगता हूं, आइंदा से ये गलती नहीं होगी', अपने दुर्व्यवहार पर बोले राहत
Thu, 01 Feb 2024 12:47 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:47 PM IST
सार
राहत फतेह अली खान ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। इसमें वे अपने किए पर शर्मिंदा होते दिख रहे हैं और अपने प्रशंसकों और संगीत समुदाय से माफी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
राहत फतेह अली खान
- फोटो : social media
विस्तार
मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान का बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वे एक शख्स को जूतों से पीटते हुए नजर आए। वीडियो देखकर मालूम चलता है कि राहत फतेल अली खान एक बोतल गुम हो जाने को लेकर गुस्सा हैं। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर तैरने लगा और हर कोई सिंगर की आलोचना करने लगा। अब इस पूरे मामले पर राहत फतेह अली खान ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि ये वीडियो साजिश के तहत जारी किया गया है।
विज्ञापन
Banveen Singh Interview: ऋतिक रोशन को देख बनवीन भूल गए थे खुद का नाम, अनिल कपूर से मिली यह बड़ी सीख
विज्ञापन
बोले- 'मुझे ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था'
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आज फरीदून शहरयार नाम के यूजर ने साझा किया है। इसमें राहत फतेह अली खान अपने किए पर शर्मिंदा होते दिख रहे हैं और अपने प्रशंसकों और संगीत समुदाय से माफी मांग रहे हैं। गायक कह रहे हैं 'मैं माफी मांगना चाहता हूं। सबसे पहले मैं अपने अल्लाह ताला से, अपने रब से मैं माफी का तलबगार हूं। अल्लाह ताला मुझे माफ करें, जिसने सब इंसानों को एक जैसा बनाया। एक इंसान के तौर पर मुझे ऐसा बर्ताव किसी भी दूसरे इंसान के साथ नहीं करना चाहिए और एक आर्टिस्ट के तौर पर तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए'।
विज्ञापन
Animal Park: 'एनिमल पार्क' में दिखेगा रणविजय-कबीर सिंह का खौफनाक अवतार? शाहिद के इस बयान ने मचाई हलचल
'आइंदा नहीं होगी गलती'
राहत आगे कहते हैं, 'मेरा जो खानदान है, वो 600 साल से कव्वाली के फन को आगे बढ़ा रहा है। हमारा पैगाम मुहब्बत है, अमन और भाईचारे का है। मैं अपने खानदान के सब लोगों से और अपने परिवार से, अपने परिवार और दोस्तों से और अपने सारे प्रशंसकों से माफी मांगता हूं, जो मेरे इस बर्ताव से आहत हुए हैं और इन सबसे पहले मैं अपने अल्लाह से माफी मांगता हूं कि ये गलती मुझसे आइंदा कभी नहीं होगी'।
Rahat Fateh Ali Khan issues an unconditional apology to all his fans for the recent video. He alleges conspiracy and that more videos will surface in the days to come. pic.twitter.com/poXUfYM7Rs
— Faridoon Shahryar (@iFaridoon) February 1, 2024
साजिश की जताई आशंका
आगे उन्होंने कहा, 'मैं इस अपने व्यवहार पर सबसे माफी मांगता हूं, जो सिंगर कम्युनिटी है, जो फीमेल कोआर्टिस्ट हैं, जिन्होंने मेरे साथ काम किया है उन सबसे माफी चाहता हूं। जितने म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्होंने मरे लिए म्यूजिक बनाया है और इतना खूबसूरत म्यूजिक बनाया है, मैं उन सबसे भी माफी मांगता हूं।' इसके अलावा राहत फतेह अली खान ने वीडियो में यह भी कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है और ऐसा सप्ताह भर पहले से हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये वीडियो नौ महीने पुराना है। उन्होंने कहा कि ये वीडियो उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही आया है और ये सारे वीडियो 'प्लांटेड और फैब्रिकेटेड' हैं।
Mannara Chopra: मन्नारा ने प्रियंका और निक से तोहफे में मांगी यह खास चीज, लोगों ने दे दिया 'ओवरएक्टिंग' का टैग