फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singer mohit chauhan appointed as cultural envoy of mongolia In india all you need to know

Mohit Chauhan: सिंगर मोहित चौहान बने मंगोलिया के सांस्कृतिक दूत, राजदूत ने दिल्ली में सौंपा नियुक्ति पत्र

Mon, 13 Dec 2021 08:59 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 13 Dec 2021 08:59 PM IST
सार

मौजूदा दौर में हिंदी सिनेमा की गिनती की ओरीजनल आवाजों में सबसे अग्रणी रहने वाले गायक मोहित चौहान को भारत में मंगोलिया का सांस्कृतिक दूत नियुक्त किया गया है। मंगोलिया के दंबजाव गंडबोल्ड ने नई दिल्ली में मोहित चौहान का इस सिलसिले में सम्मान किया और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपकर इस पद पर उन्हें नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
singer mohit chauhan appointed as cultural envoy of mongolia In india all you need to know
मोहित चौहान बनें मंगोलिया के सांस्कृतिक दूत - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

मौजूदा दौर में हिंदी सिनेमा की गिनती की ओरीजनल आवाजों में सबसे अग्रणी रहने वाले गायक मोहित चौहान को भारत में मंगोलिया का सांस्कृतिक दूत नियुक्त किया गया है। मंगोलिया के दंबजाव गंडबोल्ड ने नई दिल्ली में मोहित चौहान का इस सिलसिले में सम्मानित किया और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपकर इस पद पर उन्हें नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


भारतीय सिनेमा, कला और संगीत की संस्कृति दुनिया भर में कई लोगों को मनोरंजन और प्रेरणा देती रही हैं। ऐसी मान्यता प्राप्त करना कला के प्रति प्रयासों और ईमानदार प्रतिबद्धताओं को दर्शाता है और मोहित चौहान से बेहतर उदाहरण कौन स्थापित कर सकता है। मोहित कहते हैं, "मुझे इस जिम्मेदारी का सौभाग्य मिला है। यह मेरे अध्याय की एक नई शुरुआत है और मैं इसे उतनी ही लगन से लेने के लिए उत्सुक हूं जितना मैंने वर्षों से अपनी कला और संगीत को लिया है। मुझे दुनिया भर से और विशेष रूप से मंगोलिया से इतना प्यार मिला है और इसके लिए मैं हमेशा से कृतज्ञ रहा हूं।"

विज्ञापन

singer mohit chauhan appointed as cultural envoy of mongolia In india all you need to know
मोहित चौहान बनें मंगोलिया के सांस्कृतिक दूत - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कम लोग ही जानते हैं कि मोहित चौहान हिंदी सिनेमा में सक्रिय रहने के अलावा सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहते हैं। वह अपना काफी समय समाज सेवा में लगाते हैं और इन दिनों वह वह त्वरि चिकित्सा सहायता प्रदान करके लोगों की जान बचाने के एक मिशन में भी लगे हुए हैं। इतना ही नहीं उन्हें जानवरों से भी बहुत प्यार है और वह 'एनिमल्स आर पीपल टू' नाम से एक इनिशिएटिव चलाते हैं।
 

View this post on Instagram

A post shared by Mohit Chauhan (@mohitchauhanofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed