फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Alka Yagnik And Mammootty Conferred With Padma Award By President Droupadi Murmu

माधवन पद्म श्री से सम्मानित, राष्ट्रपति ने सिंगर अलका याग्निक और एक्टर ममूटी को दिया पद्म भूषण पुरस्कार

Tue, 23 Jun 2026 05:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 23 Jun 2026 05:41 PM IST
सार

Singer Alka Yagnik: आज राष्ट्रपति भवन, दिल्ली में सिनेमा जगत के कई कलाकारों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। साउथ सिनेमा के अभिनेता ममूटी और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं आर. माधवन को पद्श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनके अलावा भी कई कलाकारों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
Singer Alka Yagnik And Mammootty Conferred With Padma Award By President Droupadi Murmu
सिनेमा जगत के कलाकार पद्म पुरस्कारों से सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलयालम फिल्मों चर्चित अभिनेता ममूटी और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार पाकर दोनों ही कलाकार गदगद नजर आए, उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इनके अलावा अभिनेता आर.माधवन को भी पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन


 अलका याग्निक को संगीत में योगदान के लिए मिला पुरस्कार 
अलका याग्निक ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 80 के दशक में की। हिंदी फिल्मों में एक से बढ़कर एक गाने अलका ने गाए। इस उम्दा गायिका के गानों ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। आज उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


आर. माधवन को दिया गया पद्मश्री पुरस्कार
आर माधवन लगभग 30 साल से हिंदी और साउथ की फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। अब तक बतौर कलाकार वह हर तरह के किरदार निभा चुके हैं। माधवन के निभाए कई किरदार तो दर्शकों के मन में खास जगह बना चुके हैं। इस अभिनेता को भी आज राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर आर. माधवन की पत्नी और बेटा वेदांत भी मौजूद दिखे, वह माधवन की इस उपलब्धि पर काफी खुश थे।

 



मलयालम सिनेमा को देश-दुनिया में ममूटी ने किया मशहूर
ममूटी मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते हैं। इस अभिनेता ने अपने करियर में करीब 400 से अधिक फिल्में की हैं। वह किरदारों में ढल जाने वाले एक उम्दा अभिनेता हैं। इन्हें भी आज पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके बेटे दुलकर सम्मान भी नजर आए, वह अपने पिता के लिए तालियां बजा रहे थे। 

 


 

Singer Alka Yagnik And Mammootty Conferred With Padma Award By President Droupadi Murmu
दिवंगत अभिनेता सतीश शाह - फोटो : सोशल मीडिया
सतीश शाह को मरणोपरांत दिया गया पद्म श्री
दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया, यह पुरस्कार उनके भाई ने ग्रहण किया। सतीश शाह भारतीय फिल्म और टेलीविजन जगत के दिग्गज कलाकारों में शुमार थे। 'जाने भी दो यारों', 'मैं हूं ना', 'कल हो ना हो' और 'फना' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में कभी गंभीर तो कभी मजाकिया किरदार निभाकर सतीश शाह ने अपनी पहचान बनाई थी। पिछले साल 25 अक्तूबर को उनका निधन 74 वर्ष की उम्र में हुआ था। 
 

 

Singer Alka Yagnik And Mammootty Conferred With Padma Award By President Droupadi Murmu
अभिनेता अनिल रस्तोगी - फोटो : इंस्टाग्राम@rastogi.anilk

अनिल रस्तोगी को भी मिला पद्मश्री पुरस्कार
83 साल के चर्चित कलाकार अनिल रस्तोगी थिएटर, फिल्म, टीवी, रेडियो और ओटीटी पर सक्रिय रहे हैं। वह लखनऊ से बिलॉन्ग करते हैं। उन्हें आज पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अनिल रस्तोगी फिल्म
‘इश्कजादे’ में एक चर्चित किरदार निभाने के लिए भी जाने जाते हैं। 
एएनआई से बात करते हुए अनिल कुमार रस्तोगी ने बताया कि वह वैज्ञानिक हैं, रिसर्च में अपना ज्यादातर जीवन उन्होंने गुजारा है। इसके बावजूद उन्हें कला के क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक मिला है, जो अपने आप में एक अनोखी बात है। वह कहते हैं, ‘मैं एक वैज्ञानिक हूं और मुझे कला के क्षेत्र में अवॉर्ड दिया जा रहा है। शायद मैं कला के क्षेत्र में ऐसा पहला व्यक्ति हूं जिसका मूल पेशा विज्ञान है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed