Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Akriti Kakar welcomes baby boy with Chirag Arora Shreya Ghoshal Vikrant Massey congratulate new parents

Akriti Kakar: मां बनीं मशहूर सिंगर आकृति कक्कड़, शादी के छह साल बाद अंगना में गूंजी किलकारी

Thu, 02 Nov 2023 04:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 02 Nov 2023 04:03 PM IST
सार

आकृति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। बता दें कि आकृति ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी डिलीवरी तक फैंस से छिपाए रखी।

विज्ञापन
Singer Akriti Kakar welcomes baby boy with Chirag Arora Shreya Ghoshal Vikrant Massey congratulate new parents
आकृति-चिराग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर सिंगर आकृति कक्कड़ मां बन गई हैं। उन्होंने और उनके पति चिराग अरोड़ा ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे का स्वागत किया है। आकृति कक्कड़ ने आज इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। बता दें कि आकृति ने एक नवंबर को बेटे को जन्म दिया। शादी के करीब छह साल बाद उनके घर किलकारी गूंजी है।

विज्ञापन


मैटरनिटी शूट की तस्वीर की साझा
आकृति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। बता दें कि आकृति ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी डिलीवरी तक फैंस से छिपाए रखी। उन्होंने मैटरनिटी शूट की तस्वीर भी अब मां बनने की खुशी के साथ साझा की है। एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'हमारे परिवार का विस्तार हुआ है। दो नन्हे कदमों और एक खूबसूरत दिल के साथ परिवार में नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। ब्रह्मांड ने हमें सबसे खूबसरत चमत्कार का आशीर्वाद दिया है'।
विज्ञापन


बहनों का जताया आभार
आकृति ने आगे लिखा, 'हम अपने माता-पिता और बहनों के आभारी हैं, जो चट्टान की तरह हमारे साथ खड़े रहे। उन दोस्तों का शुक्रिया जो परिवार के सदस्यों की तरह साथ रहे। इतने प्यार, शुभकामनाओं के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया'। सिंगर ने अपने डॉक्टर्स का भी शुक्रिया अदा किया। आकृति की इस पोस्ट पर श्रेया घोषाल और विक्रांत मैसी जैसे सेलिब्रिटीज ने प्रतिक्रिया दी है और नन्हे मेहमान के आगमन के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akriti Kakar (@akritikakar)



2016 में हुई थी शादी
आकृति मशहूर सिंगर हैं। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' के गाने 'सैटरडे सैटरडे' ने आकृति को लोकप्रियता दिलाई। आकृति की दो बहनें-सुकृति और प्रकृति हैं और दोनों ही प्रोफेशनल प्लेबैक सिंगर हैं। आकृति के पति चिराग अरोड़ा पेशे से निर्देशक हैं। दोनों ने वर्ष 2016 में शादी रचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed