फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   silence 2 goes on floors manoj bajpayee excited about film and his role

Silence 2: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, मर्डर मिस्ट्री में सस्पेंस लेवल को फिर बढ़ने आ रहे हैं 'एसीपी अविनाश'

Wed, 26 Jul 2023 04:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 26 Jul 2023 04:53 PM IST
सार

साइलेंस 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि अबान भरूचा देवहंस द्वारा निर्देशित और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत यह फिल्म बेहद मजेदार होने वाली है।
 

विज्ञापन
silence 2 goes on floors manoj bajpayee excited about film and his role
साइलेंस 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मनोज बाजपेयी अपनी बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज के लिए जाने जाते हैं। फैंस को उनकी फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है बहुत पसंद आई है। इसके बाद लोगों को मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अभी तक द फैमिली मैन के तीसरे सीजन के बारे में तो कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन अभिनेता की फिल्म साइलेंस के दूसरे सीजन के बारे में अपडेट आया है। बहुत जल्द इसका प्रीमियर जी5 पर होगा। 

विज्ञापन


बेहद मजेदार होगी फिल्म 
साइलेंस 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि अबान भरूचा देवहंस द्वारा निर्देशित और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत यह फिल्म बेहद मजेदार होने वाली है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एसीपी अविनाश की भूमिका में नजर आएंगे जो कि प्राची देसाई, साहिल वैद और वकार शेख जैसे कलाकारों की टीम का नेतृत्व करते हैं। पहली किस्त में एसीपी अविनाश एक हाई-प्रोफाइल महिला की रहस्यमय हत्या की जांच करने के लिए निकलता है। वह धोखे, झूठ और छिपी हुई सच्चाई का परत दर परत खुलासा करता है। जैसे-जैसे सस्पेंस बढ़ता है, वैसे-वैसे दर्शकों का उत्साह दोगुना होता जाता है। बाद में इसका रहस्यमयी तरीके से खुलासा होता है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Hiranyakashyap Teaser: 'हिरण्यकश्यप' का कॉन्सेप्ट टीजर जारी, रोंगटे खड़े कर रहा राणा दग्गुबाती का अवतार
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद उत्साहित हैं मनोज बाजपेयी
साइलेंस के दूसरे पार्ट में भी फिल्म निर्माता कई रहस्यों और ट्विस्ट के साथ दर्शकों के लिए दिलचस्प कहानी परोसने का वादा करते हैं। साइलेंस के हर एक पार्ट में सुराग मिलेगा जो फैंस को इस पहेली को सुलझाने की चुनौती देता नजर आएगा। मनोज बाजपेयी की दमदार परफॉर्मेंस और अबन भरूचा देवहंस के कुशल निर्देशन के साथ यह फिल्म सस्पेंस को और बढ़ाएगी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। इस दौरान अपने उत्साह के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, 'मैं दर्शकों के लिए 'साइलेंस' की दूसरी किस्त के साथ वापस आने के लिए रोमांचित और उत्साहित हूं। इस भूमिका के लिए मुझे जो प्यार और सराहना मिली, वह वास्तव में जबरदस्त है और यह मुझे इस नए प्रोजेक्ट में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed