फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hiranyakashyap Teaser: 'हिरण्यकश्यप' का कॉन्सेप्ट टीजर जारी, रोंगटे खड़े कर रहा राणा दग्गुबाती का अवतार

Wed, 26 Jul 2023 03:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 26 Jul 2023 03:42 PM IST
सार

'हिरण्यकश्यप' का कॉन्सेप्ट टीजर जारी हो गया है। इसमें राणा दग्गुबाती का राक्षस अवतार रोंगटे खड़े करने वाला है। 

विज्ञापन
Hiranyakashyap concept teaser Out The demon king has arrived Rana Daggubati
हिरण्यकश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने बीते दिन अमेरिका में आयोजित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फैंस को बड़ा तोहफा दिया। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हिरण्यकश्यप' की अनाउंसमेंट की। साथ ही अपने लुक से पर्दा उठाकर सुर्खियों का हिस्सा बन गए। फर्स्ट लुक को देखकर ही साफ हो गया कि राणा इसमें एक राक्षस के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, अब मूवी का कॉन्सेप्ट टीजर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें राणा का दमदार अंदाज रोंगटे खड़े करने वाला है। 

Hiranyakashyap concept teaser Out The demon king has arrived Rana Daggubati
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

एक एक्टर के रूप में दर्शकों का बेशुमार प्यार हासिल करने के बाद राणा दग्गुबाती अब अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके सिनेमाई क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का लक्ष्य बना रहे हैं। इस लक्ष्य की खोज में, राणा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'हिरण्यकश्यप' का कॉन्सेप्ट टीजर जारी कर दिया है, जो अमर चित्र कथा कॉमिक्स में से एक से प्रेरित है। 

Hiranyakashyap concept teaser Out The demon king has arrived Rana Daggubati
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

'हिरण्यकश्यप' का कॉन्सेप्ट टीजर जारी करते हुए 'बाहुबली' स्टार ने कैप्शन में लिखा है, 'राक्षस आ गया है। हमारे अगले प्रोजेक्ट में उन्हें जीवंत होते हुए देखें।' फिल्म का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस, कमेंट सेक्शन में मूवी के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर करते नजर आ रहे हैं। 

Kangana Javed Dispute: कंगना रणौत को कोर्ट से बड़ा झटका, जावेद अख्तर के खिलाफ जबरन वसूली का केस खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
Hiranyakashyap concept teaser Out The demon king has arrived Rana Daggubati
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

'हिरण्यकश्यप' फिल्म की कहानी चर्चित डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास लिख रहे हैं। वहीं, राणा दग्गुबाती को राक्षस राजा की भूमिका में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो उठे हैं। डायरेक्टर गुणशेखर ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट पर कुछ वर्ष तक काम किया था। हालांकि, जब यह प्रोजेक्ट प्री-प्रोडक्शन के दौर में था, तभी किन्हीं कारणोंवश ठंडे बस्ते में चला गया, लेकिन अब मूवी पर नए और बेहतरीन तरीके से वापस से काम शुरू होने जा रहा है। 

Super Dancer 3: 'सुपर डांसर 3' में बच्चों से पूछे गए अश्लील सवाल, NCPCR ने चैनल को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

विज्ञापन
Hiranyakashyap concept teaser Out The demon king has arrived Rana Daggubati
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

'हिरण्यकश्यप' की बात करें तो वह एक ऐसा राक्षस था, जिसने अपने अहम के आगे कुछ भी नहीं देखा। वह खुद को सबसे ऊपर मानता था, और इसके लिए अपने ही बेटे की बलि देने से भी नहीं हिचकिचाया। 'हिरण्यकश्यप' के अत्याचारों की कहानियों का पौराणिक कथाओं में बखान है। वहीं, अब राणा दग्गुबाती फिल्म के जरिए हिरण्यकश्यप की कहानी सबके सामने लाने जा रहे हैं। इस फिल्म और राणा से फैंस समेत क्रिटिक्स को भी काफी उम्मीदें हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed