Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना को देख कैमरा लेकर दौड़े पैपराजी, अभिनेत्री बोलीं- क्या करोगे इतनी फोटोज का?
Rashmika Mandanna: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं। उन्हें देख पैपराजी तस्वीरें लेने दौड़े। इस पर रश्मिका ने कहा, 'इतनी तस्वीरों का क्या करोगे'?
विस्तार
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की किस्मत के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। वे फिल्म 'छावा' में नजर आ रही हैं, जो इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। इस फिल्म का खुमार दर्शकों पर चढ़ा ही हुआ है, इस बीच उनकी आगामी फिल्म की रिलीज डेट भी नजदीक आ पहुंची है। रश्मिका अब सलमान खान के साथ 'सिकंदर' में नजर आएंगी। इस बीच रश्मिका हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं। जहां कुछ नाराज दिखीं।
नाराज नजर आईं रश्मिका
रश्मिका मंदाना को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्हें देखते ही पैपराजी उनकी तस्वीरें कैमरे में उतारने के लिए दौड़े। रश्मिका ने भी कुछ पल ठहरकर पोज दिए। हालांकि, इस दौरान वे थोड़ी उदासीन दिखीं। इस पर पैपराजी ने पूछा, 'रश्मिका जी नाराज लग रहे हो'। रश्मिका मंदाना ने कहा, 'आप लोग क्या करोगे इतनी फोटोज-वीडियो का'? यह वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।
पैर की चोट में सुधार
रश्मिका मंदाना के पैर की चोट अब पहले से काफी ठीक है। हालांकि, चलने में उन्हें अब भी थोड़ी तकलीफ है। पैपराजी ने हालचाल पूछा तो रश्मिका ने बताया, 'अब ठीक है'। रश्मिका के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अभी इतना भाव मिल रहा है तो ले लो'। वहीं, कुछ यूजर्स रश्मिका का बचाव कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सही तो कहा, कहीं भी पहुंच जाते हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'स्टार्स की प्राइवेसी का ख्याल भी रखना चाहिए'।
Tumko Meri Kasam: बेटी एशा की फिल्म 'तुमको मेरी कसम' देख क्या बोलीं हेमा मालिनी? अनुपम खेर ने किया खुलासा
ईद पर दस्तक देगी 'सिकंदर'
फिल्म 'सिकंदर' की बात करें तो यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त क्रेज है। फिल्म का निर्देशन एआर मुर्गदास ने किया है। इसमें काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे सितारे भी नजर आएंगे।