Tumko Meri Kasam: बेटी एशा की फिल्म 'तुमको मेरी कसम' देख क्या बोलीं हेमा मालिनी? अनुपम खेर ने किया खुलासा
Tumko Meri Kasam: अभिनेत्री एशा देओल लंबे अरसे बाद फिल्म 'तुमको मेरी कसम' से वापसी कर रही हैं। हाल ही में हेमा मालिनी ने बिटिया की फिल्म देखी और रिव्यू किया।
विस्तार
एशा देओल फिल्म 'तुमको मेरी कसम' में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वे लंबे समय बाद परदे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। इसमें अनुपम खेर भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म की स्क्रीनिंग में एशा देओल की मां, चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी पहुंचीं। अनुपम खेर ने यह बात साझा की है।
यह खबर भी पढ़ें:
Kajal Aggarwal: सलमान की ‘सिकंदर’ में नजर आएंगी काजल अग्रवाल, इन हिंदी फिल्मों में भी दिखाए अदाकारी के रंग
अनुपम खेर बोले- 'अच्छी फिल्म की खुशबू हर कोई महसूस करता है'
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी इस आगामी फिल्म की स्क्रीनिंग में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी पहुंचीं। उन्हें यह फिल्म अच्छी लगी। आज गुरुवार को अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'अच्छी फिल्म की खुशबू हर कोई महसूस करता है'।
हेमा मालिनी ने क्या कहा?
अनुपम खेर साझा किए गए वीडियो में एशा देओल से फिल्म पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'फिल्म 'तुमको मेरी कसम' की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने खुद हेमा मालिनी जी और हमारी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दोस्त आए थे। उनको फिल्म बहुत अच्छी लगी। हेमा जी वाकई कितनी गरिमामयी महिला हैं। उनको हमारी फिल्म पसंद आना हमारी पूरी यूनिट के लिए मायने रखता। बहुत बहुत धन्यवाद! जय हो'!
यह खबर भी पढ़ें:
Alka Yagnik Birthday: 31 सालों से पति से अलग रह रहीं अलका याग्निक, विरासत में मिली गायकी
कब होगी रिलीज?
यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी। इसमें अदा शर्मा और इश्वाक सिंह भी हैं। एशा साल 2015 के बाद अब फिल्मों में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म आईवीएफ किंग डॉ. अजय मुर्डिया पर आधारित है। डॉ. अजय मुर्डिया ने देश में सबसे बड़ी आईवीएफ चेन इंदिरा आईवीएफ शुरू की। यह इमोशंस से भरपूर फैमिली फिल्म है।