फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth hopes Dimple watched Shershaah: I am sure it is very difficult for her

सिद्धार्थ मल्होत्रा: मैं डिंपल चीमा से नहीं मिला, पर उम्मीद है 'शेरशाह' देखकर वो मुस्कराई होंगी

Wed, 18 Aug 2021 05:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 18 Aug 2021 05:52 PM IST
सार

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि डिंपल चीमा दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक 'शेरशाह' देखकर मुस्कराई होंगी।

विज्ञापन
Sidharth hopes Dimple watched Shershaah: I am sure it is very difficult for her
शेरशाह - फोटो : शेरशाह

विस्तार

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि डिंपल चीमा दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक 'शेरशाह' देखकर मुस्कराई होंगी। सिद्धार्थ ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो डिंपल चीमा से नहीं मिले, लेकिन उम्मीद है कि शेरशाह देखकर वो मुस्कराई होंगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म शेरशाह में कैप्टन विक्रम बत्रा की मुख्य भूमिका निभाई है। आपको बता दें कि डिंपल चीमा 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रेमिका हैं। उन्होंने कैप्टन विक्रम बत्रा के शहीद होने के बाद शादी नहीं की और उनकी यादों को संजाए रखा।

विज्ञापन


सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि उन्हें दिल्ली में दिवंगत विक्रम बत्रा के परिवार को फिल्म दिखाने का मौका मिला। परिवार के पास कहने के लिए सब अच्छी बातें थी। सिद्धार्थ ने आगे कहा कि वो डिंपल चीमा के प्यार की पवित्रता की सराहना करते हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि मुझे पता है कि उनके लिए यह फिल्म देखना काफी मुश्किल रहा होगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जिस तरह से विक्रम बत्रा का किरदार आत्मसात किया है, उसकी दर्शक तारीफ कर रहे हैं। सिद्धार्थ ने पूरी शिद्दत से दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल किया है। वहीं, डिंपल चीमा का किरदार अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने निभाया है। सिद्धार्थ का कहना है कि दर्शकों की तरफ से फिल्म और उनके किरदार को मिल रहे प्यार को लेकर वो काफी खुश हैं और इसका आनंद ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed