सोशल मीडिया: सिद्धार्थ शुक्ला के हमशक्ल का वीडियो वायरल, यूजर्स ने कहा- तेरे में ही 'सिड' दिखता है
इन सबके बीच सिद्धार्थ शुक्ला का एक हमशक्ल भी सुर्खियों बंटोर रहा है। इंस्टाग्राम पर चंदन नाम के शख्स में लोगों को सिद्धार्थ की झलक नजर आ रही है। ये ही वजह है कि यूजर्स उनसे कह रहे हैं, तेरे में सिड दिखता है भाई।
विस्तार
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से अभी उनके फैंस उबर नहीं पाये हैं। इसी महीने मात्र 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हार्ट अटैक से अचेत होने के बाद सिद्धार्थ को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था। उनके निधन पर बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया के दिग्गज हस्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की थी। सिद्धार्थ के फैंस अभी भी उनके पुराने वीडियोज देखकर तसल्ली कर रहे हैं। उनके और शहनाज के पुराने वीडियोज को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है। सिद्धार्थ के बिग बॉस में शामिल होने से लेकर उनके इंटरव्यू तक के कई वीडियो यूजर्स की तरफ से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर साझा किये जा रहे हैं।
इन सबके बीच सिद्धार्थ शुक्ला का एक हमशक्ल भी सुर्खियों बंटोर रहा है। इंस्टाग्राम पर चंदन नाम के शख्स में लोगों को सिद्धार्थ की झलक नजर आ रही है। ये ही वजह है कि यूजर्स उनसे कह रहे हैं, तेरे में सिड दिखता है भाई।
विज्ञापन विज्ञापन
चंदन सिद्धार्थ के फैंन हैं। वो उनकी स्टाइल को कॉपी करते हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला की डबिंग वीडियोज भी बनाते हैं। उनके ये वीडियोज उनके और सिद्धार्थ दोनों के प्रशंसकों को पसंद आ रहे हैं। वीडियोज पर यूजर्स कॉमेंट्स कर रहे हैं कि चंदन सिद्धार्थ शुक्ला की तरह दिखते हैं।
एक यूजर ने लिखा, भाई तू सिड लग रहा है। वहीं एक अन्य यूजर्स ने उनकी वीडियो में टिप्पणी करते हुए लिखा है कि, भाई तेरे में ही सिड नजर आता है। हालांकि, सिद्धार्थ की स्टाइल कॉपी करने के कारण कई यूजर्स चंदन पर भड़के हुए भी हैं। एक यूजर्स का कहना है कि वो सिद्धार्थ की तरह नहीं लगते हैं। अपनी इन हरकतों को बंद कर दें।