फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shweta Basu Prasad got Clean Chit in Sex Scandal

अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद को मिली क्लीन चिट

Tue, 09 Dec 2014 01:31 PM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
Shweta Basu Prasad got Clean Chit in Sex Scandal

नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद को सेक्स स्कैंडल मामले में हैदराबाद हाईकोर्ट से क्लीन चिट मिल गई। पर इस मामले से जुड़े कई सवाल अब भी बाकी हैं। श्वेता कुछ महीने पहले हैदराबाद के एक पांच सितारा होटल से तथाकथित सेक्स स्कैंडल के आरोप में अरेस्ट की गई थीं।

विज्ञापन


आखिर पुलिस ने उनके साथ और भी कई हाई प्रोफाइल लड़कियों को अरेस्ट किया था। उनका क्या हुआ? वहीं श्वेता के साथ मुम्बई का एक बड़ा बिजनेसमैन भी मिला था। अभी तक पुलिस ने उसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन


फिलहाल 2 महीने सुधारगृह में बिताने के बाद श्वेता बसु प्रसाद बाहर आ गई और फिर से सक्रिय हैं। हांलाकि इससे पहले भी श्वेता का नाम सेक्स स्कैंडल से जुड़ चुका है। उन्होंने बताया कि मैं प्रॉस्टिट्यूट नहीं हूं, मेरा किसी भी स्कैंडल से कोई संबंध नहीं है। किसी गलतफहमी की वजह से मुझे अरेस्ट कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीन चिट मिलने के बाद श्वेता राहत की सांस ले रही हैं। उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए बहुद बड़ी खबर बताई। बेहद खुश नजर आ रही श्वेता ने कहा कि मैंने अपने परिवार को बहुत समय बाद मुस्कुराते हुए देखा है।

कई ऑफर के बाद, श्वेता को मिली नौकरी

Shweta Basu Prasad got Clean Chit in Sex Scandal
श्वेता के अरेस्ट होने के बाद बॉलीवुड के कई लोग उनके सपोर्ट में खुलकर सामने आ गए थे। श्वेता को हंसल मेहता और विशाल भारद्वाज जैसे फिल्मकारों ने फिल्म का ऑफर भी दिया। अब श्वेता को अनुराग कश्यप, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवानी के प्रॉडक्शन हाउस में स्क्रिप्ट कंसल्टेंट नौकरी भी मिल गई है।


श्वेता ने कहा, 'मुझे पूरी उम्मीद थी और मुझे बस इसी खबर का इंतजार भी था। मेरे ऊपर कई लोगों की शक वाली निगाहें थीं। अब उम्मीद है कि सबके शक दूर हो गए होंगे।' श्वेता ने कहा कि इस हादसे से वह टूटी नहीं हैं, बल्कि उनके जीवन को एक नई दिशा मिली है। मुझे बस मीडिया से ऐसी उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed