फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shuddh Desi Romance: Parineeti Chopra misses Sushant Singh Rajput says You were one of my favourite co stars

Parineeti Chopra: 'शुद्ध देसी रोमांस' को दस साल पूरे, परिणीति ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा खास पोस्ट

Wed, 06 Sep 2023 02:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 06 Sep 2023 02:32 PM IST
विज्ञापन
Shuddh Desi Romance: Parineeti Chopra misses Sushant Singh Rajput says You were one of my favourite co stars
शुद्ध देसी रोमांस - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2013 में आई फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' को आज दस साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, वाणी कपूर और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अहम रोल में नजर आए। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की एनिवर्सरी के मौके पर आज परिणीति ने सुशांत को याद किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवंगत एक्टर के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

Dream Girl 2: आयुष्मान ने मलयालम सिनेमा में काम करने की जताई इच्छा, इस एक्टर संग साझा करना चाहते हैं स्क्रीन
विज्ञापन


लिखा भावुक पोस्ट
परिणीति ने लिखा है, 'समय मानो पंख लगाकर उड़ता है! इस फिल्म को एक दशक हो गया है। लेकिन, इससे जुड़ी यादें आज भी ताजा हैं। यह फिल्म हंसी-मजाक, थकाऊ शूट्स् और खूबसूरत यादों की एक यात्रा थी।'' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'दिग्गज कलाकारों के साथ काम करते हए इस फिल्म की शूटिंग का अनुभव क्या ही शानदार था, ऋषि सर आपको मिस करते हैं। सुशांत, तुम बहुत बहुत याद आते हो। तुम मेरे फेवरेट को-स्टार्स में से एक थे'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Abhishek Malhaan: 'लॉक अप सीजन 2' को होस्ट करेंगे अभिषेक मल्हान! 'फुकरा इंसान' ने खुद सच्चाई से कराया रूबरू

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
बता दें कि परी ने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत और वाणी के साथ सेट पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और सुशांत को याद करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुशांत आप सच में बहुत याद आते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म का आकर्षण अलग ही स्तर का है। सुशांत सच में याद आते हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @parineetichopra



इस महीने रचाने जा रहीं शादी
परिणीति की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी महीने 24 और 25 सितंबर को राजस्थान में इनकी शादी के कार्यक्रम होंगे। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Janmashtami 2023: नन्हे कान्हा का किरदार निभा छाए ये बाल कलाकार, नटखट छवि से जीता दर्शकों का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed