फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss ott 2 runner up abhishek malahan will host lock up season 2 read here what he said

Abhishek Malhaan: 'लॉक अप सीजन 2' को होस्ट करेंगे अभिषेक मल्हान! 'फुकरा इंसान' ने खुद सच्चाई से कराया रूबरू

Wed, 06 Sep 2023 01:42 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 06 Sep 2023 01:42 PM IST
सार

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नजर आए 'फुकरा इंसान के नाम से मशहूर अभिषेक मल्हान रिएलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' को होस्ट कर सकते हैं। जब अभिषेक से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने क्या कुछ कहा आइए उस बारे में आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss ott 2 runner up abhishek malahan will host lock up season 2 read here what he said
अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नजर आए 'फुकरा इंसान के नाम से मशहूर अभिषेक मल्हान रिएलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' को होस्ट कर सकते हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई तो फैंस खुशी के मारे झूम उठे। जब अभिषेक से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने क्या कुछ कहा आइए उस बारे में आपको बताते हैं।

विज्ञापन

अभिषेक का जिया शंकर के साथ नया गाना 'जुदाइयां' रिलीज होने वाला है। इस गाने के लिए वह काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच उनके 'लॉक अप सीजन 2' को होस्ट करने की खबरें आ रही हैं। हाल ही में अपनी मां के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक व्लॉग में उन्होंने उन अफवाहों पर रिएक्ट किया, जिसमें कहा जा रहा है कि वो 'लॉक अप सीजन 2' को होस्ट करेंगे। उन्होंने कहा, 'रिएलिटी टीवी शो होस्ट करने का ऑफर आया है।' इसके बाद वो अपनी मम्मी से पूछते हैं, 'मम्मी, क्या आपको लगता है कि मैं होस्ट कर सकता हूं?'

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss ott 2 runner up abhishek malahan will host lock up season 2 read here what he said
अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस व्लॉग में अभिषेक और उनकी मां काफी बातचीत करते हैं। अभिषेक कहते हैं कि मैं बता दूं कि 'लॉक अप' तो अभी हो भी रहा है या नहीं हो रहा, अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं है। तो 'लॉक अप' की होस्टिंग का ऑफर मुझे नहीं आया। मुझे एक ऐसे शो का ऑफर आया है, जिसका इंडिया में उसका फर्स्ट सीजन आने वाला है। ये एक अलग ही कॉन्सेप्ट है और मैं खुलासा नहीं कर सकता हूं। लेकिन अगर कमर्शियल्स मैच होते हैं और लगता है कि करना चाहिए। क्योंकि अभी देखो मेरा मन बन रहा है तो मैं हां करूंगा।'

विज्ञापन

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में अभिषेक मल्हन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बिग बॉस के घर में उन्होंने बेहतरीन ढंग से प्रदर्शन किया। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फर्स्ट रनर-अप रहे। जिया शंकर के साथ अभिषेक का नया गाना 'जुदाइयां' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़ें: आयुष्मान ने मलयालम सिनेमा में काम करने की जताई इच्छा, इस एक्टर संग साझा करना चाहते हैं स्क्रीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed