फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shubh Rapper Singer shubhneet singh Breaks Silence on allegation of making fun of Indira Gandhi assassination

Shubh: 'चाहे मैं जो भी करूं...', इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाए जाने के आरोप पर शुभनीत ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 01 Nov 2023 06:51 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 01 Nov 2023 06:51 PM IST
सार

कैनेडियन गायक-रैपर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ ने अपने लंदन कॉन्सर्ट विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। शुभ ने इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाए जाने के आरोप पर नोट लिखकर सफाई दी है। 

विज्ञापन
Shubh Rapper Singer shubhneet singh Breaks Silence on allegation of making fun of Indira Gandhi assassination
शुभनीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैनेडियन गायक-रैपर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बन रहे हैं। हालांकि, शुभ अपने किसी नए एल्बम को लेकर नहीं बल्कि अपने बयान और पोस्ट को लेकर चर्चाओं में घिरे हुए हैं। कथित तौर पर बीते दिन शुभनीत ने अपने लंदन कॉन्सर्ट में इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो शुभ ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाने वाली हुडी को प्रमोट किया था। उनके कृत्य की हाल ही में कंगना रणौत ने भी निंदा की थी। हालांकि, अब इस विवाद पर खुद शुभ ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उनके हर एक पोस्ट में गलती निकालने वालों पर नाराजगी जाहिर करते नजर आए हैं। 

विज्ञापन

शुभनीत सिंह उर्फ शुभ की सफाई 

शुभनीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा नोट लिखा और खुलासा किया कि कॉन्सर्ट में उन पर कपड़े, गहने और फोन सहित बहुत सी चीजें फेंकी गईं। उन्होंने फैंस से नफरत और नकारात्मकता को रोकने का भी अनुरोध किया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने नोट में लिखा, 'चाहे मैं कुछ भी करूं, कुछ लोग मेरे खिलाफ कुछ न कुछ ढूंढ ही लेंगे। लंदन में मेरे पहले शो में दर्शकों ने मुझ पर ढेर सारे कपड़े, गहने और फोन फेंके। मैं वहां प्रदर्शन करने के लिए था, यह देखने के लिए नहीं कि मुझ पर क्या फेंका गया और उस पर क्या है।'

विज्ञापन



 

कंगना रणौत ने लिया था आड़े हाथ 

शुभनीत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'टीम ने आप सभी के लिए प्रदर्शन करने के लिए पिछले कुछ महीनों में बहुत कड़ी मेहनत की है। नफरत और नकारात्मकता फैलाना बंद करें।' जानकारी हो कि बीते दिन कंगना रणौत ने कथित तौर पर भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों का महिमामंडन करने के लिए गायक शुभ की आलोचना की थी। अभिनेत्री ने ट्वीट में लिखा था, 'उन लोगों द्वारा एक वृद्ध महिला की कायरतापूर्ण हत्या का जश्न मनाया जा रहा है, जिन्हें उन्होंने अपना रक्षक बनाया था। जब आप पर सुरक्षा का भरोसा किया गया, लेकिन आपने उस भरोसे और विश्वास का फायदा उठाया और उसी हथियार से उसे मार दिया, जिससे उसकी हिफाजत करनी थी तो यह बहादुरी का नहीं, बल्कि कायरता से भरा शर्मनाक काम है। लोकतंत्र में चुनी गई एक नेता, एक निहत्थी और अनजान महिला पर ऐसे कायरतापूर्ण हमले पर किसी को भी शर्म आनी चाहिए। शुभमजी।'

विज्ञापन
विज्ञापन


शुभनीत का विवादों से गहरा नाता 

शुभनीत सिंह पहली दफा किसी विवाद में नहीं फंसे हैं। इससे पहले गायक ने सोशल मीडिया पर भारत का विवादित नक्शा साझा किया था, जिसके कारण वह जबर्दस्त ट्रोल्स का शिकार हुए थे। इतना ही नहीं उनका भारत के मुंबई में होने वाला कॉन्सर्ट भी रद्द कर दिया गया था। उस वक्त भी शुभ ने सफाई दी थी। जहां, कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया तो वहीं ज्यादातर लोग सफाई के बाद भी उनके खिलाफ नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed