{"_id":"5e24a9c08ebc3e7d5b70c81f","slug":"shubh-mangal-zyada-saavdhan-trailer-countdown-start-ayushmann-khurrana-says-it-is-family-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ के ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, आयुष्मान बोले- ये भी है संपूर्ण पारिवारिक फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ के ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, आयुष्मान बोले- ये भी है संपूर्ण पारिवारिक फिल्म
Mon, 20 Jan 2020 12:41 AM IST
Mishra Mishra
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shubh Mangal Zyada Saavdhan
- फोटो : Social Media
लगातार सात हिट फिल्में दे चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में एक समलैंगिक प्रेमी के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन आयुष्मान का कहना है कि ये महत्वपूर्ण संदेश वाली पूरी तरह से एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है और इसे मेरे चाहने वाले अपने घरवालों के साथ बेहिचक देख सकते हैं। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज होने जा रहा है।
विज्ञापन
आयुष्मान कहते हैं, “मैं जितना संभव हो उतने लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं। एक कलाकार के तौर पर लोगों को सिनेमा देखने के बाद आनंदित होते देखना और साथ ही उससे एक चर्चात्मक संदेश लेकर घर आने से बड़ी कोई दूसरी खुशी नहीं हो सकती। शुभ मंगल ज्यादा सावधान एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी देगी।”
विज्ञापन
वहीं, फिल्म के निर्माता आनंद एल राय शुभ मंगल ज़्यादा सावधान को एक प्रगतिवादी फिल्म मानते हैं। इस कड़ी की पिछली फिल्म उन्होंने लैंगिक शिथिलता पर बनाई थी। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो रहा है और लोगों की निगाहें आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार की जोड़ी पर लही हैं। फिल्म बधाई हो में कमाल का अभिनय कर चुकी गजराज राव और नीना गुप्ता की जोड़ी भी इस बार एक अलग अंदाज में दिखेगी।
विज्ञापन