{"_id":"c706336367200a16b143bea99c136612","slug":"shrish-kundoor-will-edit-happy-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हैप्पी न्यू ईयर' की एडिटिंग में शाहरुख का ट्विस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हैप्पी न्यू ईयर' की एडिटिंग में शाहरुख का ट्विस्ट
अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 06 Oct 2013 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार शाहरुख खान तेज मिजाज जरूर हैं, लेकिन उतने ही दरियादिल भी हैं। उन्हें अब शिरीष कुंदर के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। खबर है कि शाहरुख की नई फिल्म हैप्पी न्यू इयर की एडिटिंग का काम अब शिरीष ही करेंगे।
विज्ञापन
किंग खान की ओर से उन्हें इस बात की हरी झंडी मिल गई है। दरअसल अपनी बीवी निर्देशित हर फिल्म की एडिटिंग की जिम्मेदारी हमेशा शिरीष ही संभालते हैं। मैं हूं ना, ओम शांति ओम और तीस मार खां जैसी फिल्मों की एडिटिंग उन्होंने ही की थी।
विज्ञापन
लेकिन हैप्पी न्यू इयर की एडिटिंग को लेकर लगातार संदेह बना हुआ था कि किंग खान शायद ही शिरीष को अपनी फिल्म की एडिटिंग का मौका दें। खुद शिरीष ने भी कह दिया था कि वे अपनी एक फिल्म की स्क्रिप्ट में बिजी हैं। उनके पास समय की बहुत कमी है।
विज्ञापन
लेकिन अब सीन बदल चुका है। शिरीष ने भी शाहरुख की दरियादिली देखते हुए हैप्पी न्यू इयर की एडिटिंग करने का मन बना लिया है। बता दें कि फराह खान के पति शिरीष कुंदर और शाहरुख खान के बीच पौने दो साल पहले तनातनी हो गई थी और दोस्ताना संबंध पूरी तरह बिगड़ गए थे।
लेकिन बाद में न केवल फराह खान ने शाहरुख से सुलह करने के प्रयास शुरू कर दिए थे, बल्कि उन्होंने शिरीष को भी किंग खान से माफी मांगने के लिए राजी कर लिया था।