Shraddha Murder Case: 'श्रद्धा की आत्मा आए और इसके 70...', निर्मम हत्या मामले में आगबबूला हुए राम गोपाल वर्मा
बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने सबको हिलाकर रख दिया है। आए दिन हो रहे खुलासों को पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की हकीकत को जान हर एक शख्स श्रद्धा के लिए न्याय की मांग कर रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, हर कोई श्रद्धा वाकर की निर्मम हत्या मामले पर प्रतिक्रिया दे रहा है और ट्वीट कर इसकी निंदा कर रहा है। इसी बीच निर्देशक राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन सामने आया है।
राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, "श्रद्धा को आत्मा के रूप में वापस आना चाहिए और उसके 70 टुकड़े कर देने चाहिए।" इतना ही नहीं, निर्देशक ने एक और ट्वीट कर लिखा, "नृशंस हत्याओं को सिर्फ कानून के डर से नहीं रोका जा सकता है..लेकिन अगर पीड़ित आत्माएं वापस आती हैं और अपने हत्यारों को मार देती हैं तो उन्हें निश्चित रूप से रोका जा सकता है..मैं भगवान से अनुरोध करता हूं कि वह इस पर विचार करें और आवश्यक कार्रवाई करें।"
Instead of resting in PEACE she should come back as a spirit and cut him into 70 PIECES
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) November 16, 2022
Brutal murders can’t be prevented just by fear of law ..But they can be definitely stopped if the victims spirits come back from the dead and kill their killers ..I request God to consider this and do the needful 🙏🙏🙏
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) November 16, 2022
बता दें कि स्वरा भास्कर ने भी इस जघन्य अपराध पर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर अपना आक्रोश व्यक्त किया था। अभिनेत्री ने लिखा था, "यह मामला कितना भयानक, वीभत्स और दुखद है, इसके लिए कोई शब्द नहीं। मेरा दिल इस बेचारी लड़की के लिए बहुत दुखी है, जिसे वह प्यार करती थी और जिस पर भरोसा करती थी, उसके द्वारा भयानक विश्वासघात। आशा है कि पुलिस तेजी से अपनी जांच समाप्त करेगी और इस राक्षस को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।"
गौरतलब है कि दिल्ली के महरौली इलाके में लगभग छह महीने पहले श्रद्धा वाकर की उनके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक विवाद के दौरान आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं अपने द्वारा किए गए अपराध को छुपाने के लिए आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिए।