{"_id":"5c3f3ed8bdec22738b6ad63d","slug":"shraddha-shakti-and-shivangi-to-watch-shiddhant-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धांत की फिल्म देखने पहुंचे श्रद्धा, शक्ति और शिवांगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिद्धांत की फिल्म देखने पहुंचे श्रद्धा, शक्ति और शिवांगी
Wed, 16 Jan 2019 07:55 PM IST
Trainee Trainee
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 16 Jan 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार बन चुकी श्रद्धा कपूर अपने भाई सिद्धांत का हर कदम पर साथ देती रही हैं। सिद्धांत के करियर की बतौर एक्टर छठी फिल्म 'बॉम्बेरिया' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर तमाम दूसरे सितारों के साथ श्रद्धा कपूर भाई का हौसला बढ़ाने पहुंची। उनके साथ श्रद्धा और सिद्धांत के पिता शक्ति कपूर और मां शिवांगी भी नजर आईं।
मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके सिद्धांत की पहली रिलीज फिल्म 'शूट आउट एट वडाला' थी। इसके बाद वह अगली 'जज्बा' 'हसीना पारकर' और 'पलटन' में भी काम कर चुके हैं। फिल्म 'बॉम्बेरिया' की शूटिंग काफी पहले खत्म हो चुकी थी। लेकिन रिलीज ये फिल्म अब होने जा रही है। स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बात चलने पर सिद्धांत कपूर ने कहा मैं अब थोड़ा रुक कर फिल्में करना चाहता हूं। पहले तो मुझे जहां भी अच्छा रोल दिखता था, मैं फिल्म कर लेता बिना किसी रोल की फिल्म में लंबाई देखे। लेकिन अब मुझे लगता है कि मेरा ट्रेनिंग पीरियड पूरा हो चुका है और अब समय आ गया है जब मैं लीड रोल पर फोकस करूं। सिद्धांत ने इस बात का भी खुलासा किया कि हाल ही में उन्हें अपने पिता शक्ति कपूर के साथ भी एक फिल्म ऑफर हुई है।