Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor Watch Movie Saiyaara With Rumoured Boyfriend Rahul Mody

Shraddha Kapoor Viral Video: बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ ‘सैयारा’ देखने गईं श्रद्धा, सिनेमाहॉल का वीडियो वायरल

Wed, 23 Jul 2025 06:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 23 Jul 2025 06:38 PM IST
सार

Shraddha Kapoor Rumoured Boyfriend Rahul Mody: श्रद्धा कपूर ने हाल ही में फिल्म ‘सैयारा’ देखी। इसे देखने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ भी की थी। अब सोशल मीडिया पर श्रद्धा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ ‘सैयारा’ देखती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Watch Movie Saiyaara With Rumoured Boyfriend Rahul Mody
रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddha_fangirlforever

विस्तार

इन दिनों मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ को देखने कई सेलिब्रिटीज भी थिएटर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच कल श्रद्धा कपूर भी फिल्म ‘सैयारा’ देखने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग थिएटर पहुंचीं। श्रद्धा और बॉयफ्रेंड का फिल्म देखने वाला वीडियो आज वायरल हो रहा है। क्या इस तरह साथ फिल्म देखकर श्रद्धा अपनी आशिकी यानी मोहब्बत को दुनिया के सामने स्वीकार कर रही हैं। 

विज्ञापन

सिंपल लुक में बॉयफ्रेंड संग फिल्म देखने पहुंचीं श्रद्धा कपूर 
वायरल वीडियो में श्रद्धा और रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी नजर आ रहे हैं, दोनों फिल्म देख रहे हैं। फिल्म खत्म होने के बाद साथ ही थिएटर से बाहर जाते हैं। आसपास काफी ऑडियंस भी बैठी है। श्रद्धा का लुक भी बिल्कुल सिंपल है। वह कैचुएल ड्रेस में फिल्म देखने पहुंची थीं।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝙨𝙝𝙧𝙖𝙙𝙙𝙝𝙖 𝙠𝙖𝙥𝙤𝙤𝙧 (@shraddha_fangirlforever)


मोहित सूरी की फिल्म ‘आशिकी 2’ से हिट हुईं श्रद्धा
श्रद्धा कपूर का ‘सैयारा’ से एक खास कनेक्शन है। दरअसल, इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने ही श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘आशिकी 2’ डायरेक्ट की थी। ‘आशिकी 2 (2013)’ से ही श्रद्धा को बॉलीवुड में फेम मिला। हाल ही में ‘सैयारा’ को लेकर श्रद्धा कपूर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी की थी। वह अपनी पोस्ट में फिल्म की तारीफ करती नजर आईं। 

ये खबर भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: 'कौन माई का लाल मेरी', श्रद्धा ने किया पोस्ट, यूजर बोले- साबित कर दिया शक्ति कपूर की बेटी हो 

‘स्त्री 3’ में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर 
श्रद्धा कपूर पिछले साल फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आईं। इस हॉरर-कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इस फिल्म के सीक्वल पर भी काम हो रहा है। श्रद्धा कपूर फिल्म ‘स्त्री 3’ को लेकर एक्साइटेड हैं। एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने बताया है कि वह चाहती हैं कि मेकर्स ‘स्त्री 3’ पर जल्द काम शुरू करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed