फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor shares funny dance vidoe on trending old Song Dil Pe Chalai Churiya know netizens Reaction

Shraddha Kapoor: 'कौन माई का लाल मेरी', श्रद्धा ने किया पोस्ट, यूजर बोले- साबित कर दिया शक्ति कपूर की बेटी हो

Sat, 05 Jul 2025 09:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 05 Jul 2025 09:59 PM IST
सार

Shraddha Kapoor Dance Vidoe: श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब मजेदार पोस्ट शेयर कर सुर्खियां बटोरती हैं। आज शनिवार को भी उनका कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor shares funny dance vidoe on trending old Song Dil Pe Chalai Churiya know netizens Reaction
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को इंडस्ट्री की 'मीम्स क्वीन' कहा जाता है। वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मजेदार और फनी पोस्ट शेयर करती हैं। इन दिनों जब इंस्टाग्राम की दुनिया में 'दिल पे चलाई छुरियां' गाना ट्रेंड में है और लोग जमकर रील बना रहे हैं तो श्रद्धा कपूर भी पीछे नहीं हटीं।

विज्ञापन

श्रद्धा का डांस देख छूटी नेटिजन्स की हंसी
श्रद्धा कपूर ने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे 'दिल पे चलाई छुरियां' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। डांस भी इस अंदाज में किया है कि देखने वाले हंसे बिना नहीं रह पाएं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'कौन माई का लाल मेरी भंकस रोक सकता है?' बता दें कि मराठी में भंकस का अर्थ होता है, पागलपंती। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स ने किए मजेदार कमेंट
श्रद्धा के इस वीडियो पर यूजर्स के फनी कमेंट आ रहे हैं। वहीं, सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। अभिनेत्री नितांशी गोयल ने लिखा है, 'हाहाहा, वी लव यू'। वहीं, यूजर्स लिख रहे हैं, 'यह गाना अब और भी फेमस हो जाएगा'। एक यूजर ने लिखा, 'जितनी बार देखा उतनी ही हंसी आई'। एक यूजर ने लिखा, 'आपने साबित कर दिया कि आप शक्ति कपूर की बेटी हो'। श्रद्धा कपूर ने अपने पिता के साथ इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो भी शेयर की है। 









विज्ञापन

क्यों ट्रेंड कर रहा यह गाना?
बता दें कि यह गाना कृष्ण कुमार और नम्रता शिरोडकर की फिल्म 'बेवफा सनम' (1995) का है। तीन दशक पुराना यह गाना इंस्टाग्राम पर जबर्दस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। इसका श्रेय जाता है राजू कलाकार नाम के यूजर को। दरअसल, राजू कलाकार पत्थरों की मदद से संगीतनुमा धुन निकालकर इस गाने को गाते हैं। उनका इसी तरह का एक वीडियो रातोंरात वायरल हो गया। इसके बाद यूजर्स भी राजू कलाकार की तरह इस गाने पर डांस वीडियो शेयर कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by राजू कलाकार (@raaju__kalakar_007)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed