फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor ready for bedroom scene

ऐसे बेडरूम दृश्यों पर श्रद्घा कपूर को कोई दिक्कत ही नहीं

Wed, 03 Sep 2014 01:55 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor ready for bedroom scene

विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म 'हैदर' में जितनी चर्चा शाहिद के लुक की है उतनी ही चर्चा शाहिद और श्रद्धा की रुपहले पर्दे पर पहली बार आ रही खूबसूरत जोडी की भी है ।

विज्ञापन


वैसे अब तक फिल्म के ट्रेलर में 'हैदर' की मनोदशा का ही चित्रण दर्शकों ने देखा है लेकिन सच कहें तो इसके अलावा शाहिद और श्रद्धा की केमिस्ट्री कमाल है।

सूत्रों का कहना है कि सिर्फ दर्शकों के लिए ही नहीं पूरे बॉलीवुड की नज़रें इस जोडी पर लगी है। और फिर जब विशाल भारद्वाज जैसे संबंधों के चितेरे रुपहले पर्दे पर इनके प्रेम की दास्तान गढें तो बात थोडी और खास हो ही जाती है ।
विज्ञापन


अंतरंग दृश्यों की है चर्चा

Shraddha Kapoor ready for bedroom scene

इसके साथ ही बॉलीवुड में जिस चीज़ की सबसे अधिक चर्चा है वह है फिल्म ​'​हैदर​'​ में श्रद्धा और शाहिद के बीच अंतरंग दृश्यों की ​। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी बडी बात है​।​

अरे भाई बडी बात है और सिर्फ लोगों के लिए ही नहीं बल्कि शाहिद और श्रद्धा के लिए भी ​।​ ​'​आशिक़ी 2​'​ और ​'​एक विलेन ​'​ की लगातार कामयाबी के साथ जहां श्रद्धा कपूर का नाम 100 करोड क्लब में शामिल हो गया है वहीं शाहिद ने बॉलीवुड को ना सिर्फ अपने करियर के 11 वर्ष दिये हैं बल्कि इन 11 वर्षों में बेमिसाल फिल्में भी दी हैं​।

श्रद्घा दे चुकी हैं ऐसे सीन

Shraddha Kapoor ready for bedroom scene

​जहां शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में इतना लंबा ​अरसा गुज़ारने के बावजूद अब तक अपनी किसी और फिल्म में इस तरह का दृश्य नहीं किया है वहीं श्रद्धा की ​'​आशिक़ी 2 '​ और ​'​एक विलेन​'​ के बाद यह तीसरी फिल्म है जहां उन्होंने इंटिमेट सीन को अंजाम दिया है ​।​

वैसे ​'​हैदर​'​ में शाहिद के साथ श्रद्धा की फ्रेश पेयरिंग के अलावा इन दिनों उनके इंटिमेट सीन की काफी चर्चा है। वहीं श्रद्धा का कहना है,​ "मुझे ​अंतरंग दृश्यों से कोई परहेज नहीं​ है। मैं इसमें काफी ​सहज रहती हूं​। विशेष रूप से ​'​हैदर​'​ की बात करूं तो इस सीन के दौरान विशाल सर और शाहिद ने मुझे इस कदर ​सहज कर दिया था कि मुझे लगा मैं सचमुच अर्शिया हूं​।

विज्ञापन

पटकथा की डिमांड भी

Shraddha Kapoor ready for bedroom scene

​अर्शिया सिर्फ ​'हैदर ​'​ की गर्लफ्रेंड ही नहीं बल्कि बहुत अच्छी दोस्त भी है​। ​एकमात्र अर्शिया ​ही ​है जिससे हैदर खुलकर अपने दिल की बात कहता है और उम्मीद करता है कि उसके पास उसे सुकून के कुछ पल मिले​।"

विशाल ​भरद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ​'​हैदर​'​ विलियम शेक्सपियर के दुखांत नाटक ​'​हैम्लेट​'​ से प्रेरित है​। इसके मुख्य कलाकार हैं शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, तब्बू तथा के के मेनन। यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी​।​


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed