फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shraddha kapoor dispute with firoz nadiadwala

एक निर्माता ने लगायी श्रद्घा कपूर को जमकर लताड़

Wed, 17 Jul 2013 04:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Jul 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor dispute with firoz nadiadwala

'आशिकी 2' के सुपरहिट होने के बाद इस फिल्म की नायिका श्रद्घा कपूर के पैर जमीन में नहीं पड़ रहे थे। इस फिल्म के बाद वह कई सारे आपत्तिजनक बयान दे चुकी हैं। इस बीच एक फिल्मकार ने श्रद्घा के इसी व्यवहार पर उन्हें जमकर लताड़ लगायी।

विज्ञापन


'आशिकी 2' की सफलता के बाद से श्रद्धा कपूर का नाम लगातार सुनने को मिल रहा है। 'आशिकी' के बाद वह खुद को बड़ी स्टार समझने लगी हैं। कभी खबर आती कि वह अभिषेक बच्चन के साथ वाली फिल्म का ऑफर ठुकरा रही हैं तो कभी किसी और फिल्म का।
विज्ञापन


इसी फेहरिस्त में जब फिरोज नाडियादवाला की फिल्म 'वेलकम टू' का नाम जुड़ा कि जॉन अब्राहम के अपोजिट श्रद्धा कपूर ने फिल्म करने से मना कर दिया। इस बात से इस फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियावाल बिफर गए। उन्होंने और उनके प्रवक्ता ने जमकर मीडिया में श्रद्धा कपूर को लताड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोज ने साफ शब्दों में कहा कि यह खबर महज कोरी अफवाह है। हमने श्रद्धा को कोई ऑफर नहीं दिया। यह श्रद्धा का पब्लिसिटी हासिल करने का घटिया तरीका है जबकि उनके प्रवक्ता ने कहा कि उनके द्वारा यह सुझाव भी चौंकाने वाला है।

इस किरदार के लिए किसी ऐसी अभिनेत्री की दरकार है, जो लोकिप्रय होने के साथ ग्लैमरस भी हों। मगर अफसोस यह सब श्रद्धा कपूर में नहीं है। यह नहीं भूलना चाहिए कि 'वेलकम' में कैटरीना कैफ और अक्षय ने काम किया था, जो देश के नंबर एक कलाकार हैं और श्रद्धा कपूर शीर्ष 10 में भी नहीं आतीं।


उनका कद इतना बढा नहीं है कि वह जॉन अब्राहम जैसे बड़े नाम के साथ काम करे। इस फिल्म के लिए टॉप अभिनेत्री को चुना गया है जल्द ही इस बात की घोषणा की जाएगी। वैसे सूत्रों की मानें तो फिरोज ने इस बारे में बकायदा शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर की एंजेंसी को लेटर लिखा है कि वह घटिया पब्लिसिटी के लिए उनके नाम का इस्तेमाल न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed