फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shraddha kapoor Brother and Human Cocaine Movie Actor Siddhanth Kapoor career movies and Profile

12 साल के एक्टिंग करियर में सिर्फ एक हिट फिल्म, अब ऐसे किरदार में दिखेंगे श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत

Mon, 27 Oct 2025 06:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Oct 2025 06:22 PM IST
सार

Siddhanth Kapoor New Movie: आज सोमवार को फिल्म 'ह्यूमन कोकेन' की रिलीज डेट पर अपडेट सामने आया है। इसमें श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म में उनकी क्या भूमिका होगी? यह जानने से पहले एक नजर उनके करियर पर डालते हैं...

विज्ञापन
shraddha kapoor Brother and Human Cocaine Movie Actor Siddhanth Kapoor career movies and Profile
सिद्धांत कपूर - फोटो : X

विस्तार

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जहां इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। मैडॉक की 'स्त्री' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों ने उनके करियर को बुलंदी पर पहुंचाया है। वहीं, तुलनात्मक रूप से उनके भाई सिद्धांत कपूर का करियर काफी पीछे है। यूं तो इंडस्ट्री में उन्हें 12 साल गुजर गए, मगर पूरे करियर में वे सिर्फ एक हिट फिल्म का हिस्सा बन पाए हैं। इन दिनों सिद्धांत अपनी आगामी फिल्म को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। 

विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगे सिद्धांत
सिद्धांत कपूर की आगामी फिल्म का नाम है, 'ह्यूमन कोकेन'। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। सिद्धांत के अलावा फिल्म में इशिता राज, जाकिर हुसैन, पुष्कर जोग और ब्रिटिश एक्टर्स नजर आएंगे। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें स्टारकास्ट के लुक शेयर किए हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट बताई है। 'ह्यूमन कोकेन' 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में सिद्धांत कपूर का लुक देखने लायक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

shraddha kapoor Brother and Human Cocaine Movie Actor Siddhanth Kapoor career movies and Profile
शक्ति कपूर, श्रद्धा-सिद्धांत कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं सिद्धांत कपूर?
सिद्धांत कपूर बॉलीवुड फिल्मों में खूंखार विलेन का किरदार अदा करने वाले शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी के बेटे हैं। श्रद्धा कपूर उनकी बहन हैं। सिद्धांत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि, उन्होंने इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने ली स्ट्रेसबर्ग थिएटर एन्ड फिल्म इंस्टीट्यूट से फिल्ममेकिंग और एक्टिंग का कोर्स किया। इसके बाद एक डिस्क जॉकी के रूप में शुरुआत की। सिद्धांत ने करीब दो साल तक प्रियदर्शन के साथ कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। इनमें 'चुप चुपके', 'भूल भुलैया', 'भागम भाग', 'और 'ढोल' जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन

shraddha kapoor Brother and Human Cocaine Movie Actor Siddhanth Kapoor career movies and Profile
सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

2013 में शुरू किया अभिनय
सिद्धांत कपूर के अभिनय करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में पहली बार फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में अभिनय किया। इसमें जॉन अब्राहम लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। इसके बाद सिद्धांत ने 'अगली' में असिस्ट भी किया और एक छोटे से रोल में भी नजर आए। सिद्धांत 'जज्बा', 'हसीना पारकर', 'पलटन', 'हेलो चार्ली' 'भूत-पार्ट 1' और 'चेहरे' शामिल हैं। सिद्धांत वेब सीरीज 'भौकाल' में भी नजर आ चुके हैं। उनका किरदार नेगेटिव था। इस साल सिद्धांत को नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मंडला मर्डर्स' में देखा गया था। इसके अलावा बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि सिद्धांत ने 1997 में आई सलमान खान की फिल्म 'जुड़वां' में भी अभिनय किया था। वह रंगीला के रूप में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed