{"_id":"660324ce980721c853b9cce7ccfb4e1c","slug":"shraddha-kapoor-and-aditya-roy-kapur-are-in-love-again-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा की नापसंद के बावजूद प्रेम की गुटरगूं करेंगी श्रद्धा कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पापा की नापसंद के बावजूद प्रेम की गुटरगूं करेंगी श्रद्धा कपूर
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पापा शक्ति कपूर की मर्जी के बगैर उनकी लाड़ली बिटिया एक बार फिर अपने पूर्व प्रेमी से इश्क की गुटरगूं करने को तैयार हैं। हम बात कर रहे हैं श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर की।
विज्ञापन
आशिकी2 की जबर्दस्त कामयाबी के बाद ये जोड़ा असल जिंदगी में भी प्यार की पींग बढाता दिखा। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाने लगा और इनके बीच अफेयर की खबरें भी आईं। श्रद्धा का आदित्य के इतने करीब आना उनके परिवार को जरा भी नहीं भाया।
विज्ञापन
खासतौर पर श्रद्धा के पापा शक्ति कपूर इस रिश्ते के ज्यादा खिलाफ थे। बताया जा रहा है कि परिवार का ऐसा रुख देख आखिरकार श्रद्धा ने भी आदित्य से दूरी बढाने में ही भलाई समझी और इन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।
विज्ञापन
लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि दोनों एक दूसरे से अलग नहीं हो पा रहे हैं और इस रिश्ते को फिर से एक मौका देने का मन बना रहे हैं।
श्रद्धा इन दिनों एबीसीडी2 की शूटिंग में व्यस्त हैं तो वहीं आदित्य अपनी आने वाली फिल्म फितूर की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो यह दोनों अब जल्द ही फिर से सार्वजनिक जगहों पर एक साथ नजर आ सकते हैं।