फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shooting stopped in mumbai before 2 days in due to coronavirus

कोरोना के आंतक से मायानगरी में मचा हड़कंप, आनन-फानन में दो दिन पहले ही बंद हुई मुंबई में शूटिंग

Tue, 17 Mar 2020 08:32 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 17 Mar 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
shooting stopped in mumbai before 2 days in due to coronavirus
Film City - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कोरोना वायरस का आतंक मायानगरी में पैर पसारता जा रहा है। सभी तरह की शूटिंग को गुरुवार यानी की 19 मार्च से बंद करने के आदेश पहले ही दिए जा चुके थे। हालांकि माहौल की गंभीरता और कोरोना से देश में हुई तीसरी मौत के बाद महाराष्ट्र के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने फिल्म, टीवी और वेब सीरीज से लेकर सभी तरह की शूटिंग को तत्काल प्रभाव से बंद किए जाने के आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन

 

shooting stopped in mumbai before 2 days in due to coronavirus
Film City - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सख्ती से लागू हुआ आदेश
आदेश आने के तुरंत बाद से ही वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी फेडरेशन (एफडब्लूआईसीई) और फिल्म स्टूडियो एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन ने जमीनी जांच भी शुरू कर दी कि कहीं किसी फिल्म या टीवी के सेट पर शूटिंग चालू तो नहीं है। शूटिंग को तुरंत रोकने के लिए बैनर भी लगा दिए गए हैं। इस वजह से शूटिंग से हमेशा चकाचौंध रहने वाली फिल्म सिटी भी वीरान नजर आई। फिल्म सिटी के संयुक्त एमडी सुभाष शांताराम बोरकर के अनुसार बीएमसी आयुक्त के आदेशों के बाद फिल्म सिटी में शूटिंग बंद कर दी गई है। इसमें कपिल शर्मा का रियलिटी शो और संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म की शूटिंग भी शुमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

shooting stopped in mumbai before 2 days in due to coronavirus
Film City - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दिहाड़ी श्रमिकों की फिक्र
टीवी शोज की शूटिंग बंद होने से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी जैसे कि जूनियर कलाकार, साउंड रिकॉर्डिस्ट, लाइट मेन, स्पॉट बॉय अपने मेहनताने को लेकर चितिंत है। हालांकि एफडब्लूआईसीई को इस समस्या का हल मिल गया है। एफडब्लूआईसीई के महसचिव अशोक दुबे के अनुसार, 'हमने निर्माताओं को निर्देश दिए हैं कि भले ही शूटिंग बंद कर दी गई है  लेकिन दैनिक मजदूरी पर काम करने वालों के साथ-साथ फ्रीलांस काम करने वालों को भुगतान किया जाना चाहिए। वहीं जो वेतन के आधार पर काम कर रहे हैं वे घर से काम करेंगे और उन्हें उनका पूरा वेतन दिया जाए।'

कोरोना के डर के माहौल में शाहिद और मीरा गए जिम, बीएमसी ने भेजा जिम मालिक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed