फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shonali Bose defends herself after being slammed for not standing for national anthem in cinema hall

Shonali Bose: थिएटर में राष्ट्रगान के लिए इस वजह से नहीं खड़ी हुईं शोनाली बोस, बोलीं- वह ठीक जगह नहीं

Sun, 14 May 2023 06:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 14 May 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Shonali Bose defends herself after being slammed for not standing for national anthem in cinema hall
शोनाली बोस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता शोनाली बोस इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है सिनेमाहॉल में राष्ट्रगान के दौरान फिल्म मेकर का खड़ा नहीं होना। दरअसल, हाल ही में मुंबई के एक थिएटर में फिल्म 'अफवाह' शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान शोनाली बोस खड़ी नहीं हुईं। इसके लिए उनकी खूब आलोचना हुई। अब इस मामले में उन्होंने अपना बचाव करते हुए प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


साझा किया था वीडियो
शोनाली बोस का कहना है कि राष्ट्रगान के लिए खड़े नहीं होने पर उन्हें 'घृणित' और 'देशभक्तिहीन' कहा गया। बाद में फिल्म निर्माता ने राष्ट्रगान गाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और कहा, 'जहां दिमाग को हमेशा बड़े विचारों की दिशा में आगे बढ़ाया जाता है, वहां मेरे देश को जगाएं।' हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान शोनाली ने फिर इस बारे में बात की। शोनाली ने कहा कि उन्हें राष्ट्रगान गाना पसंद है। शोनाली ने कहा, 'राष्ट्रगान पसंद है, लेकिन मैं थिएटर्स में यह नहीं गाऊंगी। यह मेरी सरकार जबरदस्ती कह रही है, ताकि इस तरह से राष्ट्रवादी उत्साह पैदा किया जा सकता है।'
विज्ञापन

Chandramukhi 2: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी 'चंद्रमुखी 2'
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों के साथ गई थीं थिएटर
फिल्म मेकर ने आगे कहा, 'मैं अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने गई थी। वे सभी राष्ट्रगान के लिए खड़े हुए, मैं नहीं हुई।' शोनाली ने आगे कहा, 'मेरी सीट के पीछे बैठा एक शख्स चिल्लाया कि मेरे अंदर देशभक्ति की भावना नहीं है। इसके बाद उनके साथ बैठी महिला भी यही बातें करने लगीं। मैंने पीछे मुड़कर देखा और उनसे चुप रहने को कहा। उस महिला ने मेरी कुर्सी पर अपने पैर टिका लिए। मैं समझ रही थी कि क्या हो रहा है, और यह भी कि अब किसी से पंगा नहीं लेना चाहिए।'
दुखद: इन टीवी स्टार्स के सिर से उठ चुका है पिता का साया, लिस्ट में शामिल 'अनुपमा' के दो सितारे

बोलीं- सिनेमाघर इसके लिए ठीक जगह नहीं
शोनाली ने आगे कहा कि वह न तो सरकार का विरोध कर रही हैं और न ही राष्ट्रगान का। फिल्म मेकर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि राष्ट्रवाद गाने के लिए सिनेमाघर सही जगह नहीं है। उसी का मैं विरोध कर रही हूं। यह अपमानजनक है कि जब लोग 'सम्मान' दिखाने के लिए उठते हैं तो उनके मुंह में पॉपकॉर्न होते हैं।'
Akshay Kumar: किंग्स चार्ल्स तृतीय का कोरोनेशन देखने वालों पर ट्विंकल का तंज, अक्षय ने किया पत्नी का सपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed