फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sholay released after 40 years in Pakistan

40 साल बाद गब्बर से डरेंगे पाकिस्तानी भी!

Sat, 07 Feb 2015 09:27 AM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
Sholay released after 40 years in Pakistan

40 साल बाद भी बॉलीवुड फिल्म शोले का जलवा बरकरार है। 1975 में रिलीज हुई रमेश सिप्पी की फिल्म 'शोले' अब पाकिस्तान में भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म 23 मार्च को पाकिस्तान में सार्वजनिक छुट्टी के दिन रिलीज करने की योजना है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के मनोरंजन जगत से जुड़े़ एक प्रमुख फिल्म प्रदर्शक और वितरक ने पहली बार भारतीय फिल्म 'शोले' को प्रदर्शित करने का फैसला किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धमेंद्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार और अमज़द खान ने मुख्य किरदार निभाई है।

विज्ञापन

पाकिस्तानी फिल्म शोले देखने को बेकरार

Sholay released after 40 years in Pakistan

अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र की फिल्म शोले भारतीय सिनेमा में एक बड़े बदलाव के लिए भी जानी जाती है। जिसने दशकों बाद भी नई पीढ़ी पर अपनी छाप छोड़ी है।

फिल्म के संवाद और अदाकारी के साथ-साथ इसके गाने भी काफी पॉपुलर हुए। मांडवीवल्ला इंटरटेनमेंट के मालिक नदीम मांडवीवल्ला ने बताया कि,'पाकिस्तानी सिनेमाघरों में यह फिल्म कभी प्रदर्शित नहीं हुई है। लिहाजा, मुझे लगता है कि पाक का हर नागरिक इस फिल्म को देखना चाहेगा।'

आज भी सबकी पसंद है 'शोले'

Sholay released after 40 years in Pakistan

फिल्‍म्‍ा ‘शोले’ के निर्देशक रमेश सिप्पी हैं और इसके निर्माता उनके पिता जी पी सिप्पी हैं। इस फिल्म की कहानी डाकू गब्बर सिंह (अमजद खान) से ठाकुर (संजीव कुमार) के बदले के थीम के इर्द -गिर्द घूमती है। इसमें अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जय और वीरू के किरदार में हैं।

डाकू गब्बर इस फिल्म में रिटायर पुलिस अधिकारी ठाकुर के बेटे की हत्या कर देता है। इसके बाद गब्बर हमला कर ठाकुर के दोनों हाथ बेकार कर देता। गब्बर से बदला लेने और उसे पकड़ लाने का जिम्मा ठाकुर छोटी- मोटी चोरी करने वाले जय और वीरू को सौंपते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed