{"_id":"5710ec144f1c1bb7034a6abe","slug":"shilpa-shinde-files-police-complaint-against-producer-benaifer-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अंगूरी भाभी' ने लगाया शोषण का आरोप, पुलिस में की शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अंगूरी भाभी' ने लगाया शोषण का आरोप, पुलिस में की शिकायत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 15 Apr 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे अपने किरदार अंगूरी भाभी के जरिए घर-घर में बहचान बना चुकी हैं। उनके और उनके शो 'भाभी जी घर पर हैं' के निर्माताओं के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। अब इस मामले में एक और मोड़ आया है। शिल्पा ने सिने और टीवी आर्टिस्ट ऐसोसिएशन पर उनको टीवी पर काम करने से बैन करने के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। वहीं शिल्पा ने प्रोड्यूसर बीनेफर कोहली पर मानसिक शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शिल्पा ने बांगूर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिल्पा पर सिने और टीवी आर्टिस्ट ऐसोसिएशन ने काम के प्रति प्रोफेशनल ना होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एक्शन लिया है। एक तरफ शिल्पा प्रोड्यसर पर कई तरह के आरोप लगा रही हैं तो दूसरी ओर प्रोड्यूसर और धारावाहिक से जुड़े लोगों का अलग ही कहना है।
विज्ञापन
प्रोड्यूसर और सीरियल से जुड़े दूसरे लोगों के कहना है कि अंगूरी भाभी के रोल में मशहूर होने के बाद शिल्पा के साथ काम करना मुश्किल हो गया है। उनके नखरे बेहद बढ़े हुए हैं। वो किसी को भी कुछ नहीं समझती हैं। बताया जा रहा है कि शिल्पा से बातचीत के जरिए टीवी निर्माता मसले का हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन