सोशल मीडिया: गोवा में हैं शिल्पा शेट्टी, इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कर रही हैं वीडियो और तस्वीरें शेयर
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस वक्त गोवा में हैं। वह वहां से अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। उन्होंने गोवा के एक लग्जरी होटल मेंशनहॉस को भी टैग करते हुए एक तस्वीर शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस वक्त गोवा में हैं। वह वहां से अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। उन्होंने गोवा के एक लग्जरी होटल मेंशनहॉस को भी टैग करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। जिसके जरिए शिल्पा ने खुद के गोवा में होने और संभवत: इस होटल में ठहरे होने की जानकारी दी है। मंगलवार शाम को शिल्पा ने 'गोवा डायरीज' और 'वर्क मोड' हैशटैग के साथ सूर्यास्त का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि जल्द ही कुछ आ रहा है। इसके बाद उन्होंने होटल में क्लिक की गई एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में शिल्पा कड़ी के एक डाइनिंग टेबल सेट पर पोज दे रही थीं। उन्होंने फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस और चश्मा पहना हुआ था।
शिल्पा शेट्टी ने 'गोवा डायरीज' और 'ब्रेकफास्ट गर्ल' हैशटैग के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज में कई तस्वीरें शेयर की हैं। उनके द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में आउटडोर पूल और रिसॉर्ट की सफेद सजावट दिख रही है। शिल्पा ने जिस होटल को हैशटैग के साथ टैग किया था उसकी वेबसाइट के अनुसार, इस होटल में कई प्रकार के डीलक्स पूल एक्सेस रूम उपलब्ध मिलते हैं। इसके अलावा, सुपीरियर पूल एक्सेस सूट, सुपीरियर एवं डीलक्स प्लंज पूल आदि प्रकार के रूम मिलते हैं। इससे पहले शिल्पा का एक वीडियो काफी मशहूर हुआ था जिसमें वह जिम में थी और अपना हेयरकट दिखा रही थीं।
View this post on Instagram