फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehzada Box Office Prediction: Kartik Aaryan Kriti Sanon Paresh Rawal Starrer film day 1 Collection

Shehzada BO Prediction: पठान के साथ यह फिल्म भी बढ़ाएगी कार्तिक की मुश्किल? जानिए कैसा होगा 'शहजादा' का भविष्य

Wed, 15 Feb 2023 05:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Feb 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Shehzada Box Office Prediction: Kartik Aaryan Kriti Sanon Paresh Rawal Starrer film day 1 Collection
Shehzada - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'पठान' के बाद अगर दर्शकों को किसी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है तो वह है फिल्म 'शहजादा।' अभिनेता कार्तिक आर्यन की यह बहु प्रतीक्षित फिल्म आखिर 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के लिए डगर आसान नहीं है। एक तो पहले से 'पठान' ने सिनेमाघरों में पूरा रुतबा जमाया हुआ है। दूसरा, मार्वल मूवीज की 'एंट मैन 3' भी सिर उठाए खड़ी है। बता दें कि 'एंट मैन' भी 'शहजादा' के साथ 17 फरवरी को ही रिलीज हो रही है। ऐसे में कार्तिक आर्यन के सामने दोहरी चुनौती है। हालांकि, इस बीच यह नहीं भुलाया जा सकता कि कार्तिक आर्यन का अपना आकर्षण भी अब कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म का भविष्य कैसा होने वाला है!

विज्ञापन

Shehzada Box Office Prediction: Kartik Aaryan Kriti Sanon Paresh Rawal Starrer film day 1 Collection
Shehzada - फोटो : सोशल मीडिया

बीते वर्ष जब बॉक्स ऑफिस पर सूखे का माहौल था तब फिल्म 'भूल भुलैया 2' के जरिए कार्तिक आर्यन ने बड़ी राहत दी थी। बिना फिल्मी बैकग्राउंड के कार्तिक ने दर्शकों के बीच अलग जगह बनाई है। उनकी आगामी फिल्म 'शहजादा' का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से दर्शकों के बीच इस फिल्म का अलग ही क्रेज है। इसके अलावा फिल्म का गाना 'कैरेक्टर ढीला 2.0' भी दर्शकों को खूब भाया। अब क्रिटिक्स का सारा ध्यान फिल्म के परिणाम पर टिका है।
Vijay Varma: विजय वर्मा ने सार्वजनिक किया तमन्ना के साथ रिलेशनशिप! वैलेंटाइंस डे पर साझा की खास तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

Shehzada Box Office Prediction: Kartik Aaryan Kriti Sanon Paresh Rawal Starrer film day 1 Collection
Shehzada - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल की अब तक की सारी लाइमलाइट 'पठान' ने लूट रखी है। 'पठान' के साथ 'शहजादा' टकराने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 फरवरी से 'शहजादा' की एडवांस बुकिंग खुल चुकी हैं और इसे अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शकों को लुभाने के लिए मेकर्स भी पूरी कोशिश में जुटे हैं। वेलेंटाइन डे के मौके पर शुरुआती एक हजार टिकट की एडवांस बुकिंग में एक के साथ एक मुफ्त टिकट का ऑफर दिया गया। बता दें कि 'शहजादा' का कुल बजट 85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जानकारों का मानना है कि अगर कोई फिल्म ओपनिंग डे पर अपने बजट का दस फीसदी भी कमा लेती है तो फिल्म के लिए यह अच्छा संकेत है। देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक इस कसौटी पर कैसे उतरते हैं और ओपनिंग डे पर 'शहजादा' का कैसा जलवा रहेगा!
Rakhi Sawant: कोर्ट से हंसते हुए बाहर आईं राखी, बोलीं- खुद लड़ना चाहती हूं अपना केस

विज्ञापन

Shehzada Box Office Prediction: Kartik Aaryan Kriti Sanon Paresh Rawal Starrer film day 1 Collection
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

'शहजादा 'में कार्तिक आर्यन के अलावा कृति सेनन, परेश रावल और मनीषा कोइराला भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। बता दें कि 'शहजादा' अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रीमेक है। अल्लू अर्जुन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इधर कार्तिक आर्यन की दीवानगी तो बढ़ ही चुकी है, साथ ही 'मिमी' के बाद कृति सेनन का भी अच्छा फैन बेस बना है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि 'शहजादा' का भविष्य शानदार होने वाला है।
The Night Manager: भारतीय ‘नाइट मैनेजर’ की मचेगी इंटरनेशनल धूम, हिंदी में बदलावों की झलक पर मोहित हुए साइमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed