फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehzada actor Kartik Aaryan spotted with Sara Ali Khan in Udaipur photos getting viral on social media

Kartik Aaryan-Sara Ali Khan: ब्रेकअप के बाद उदयपुर में फिर साथ नजर आए कार्तिक और सारा, वायरल हो रहीं तस्वीरें

Thu, 09 Feb 2023 09:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 09 Feb 2023 09:00 AM IST
सार

उदयपुर में कार्तिक आर्यन को सारा अली खान के साथ स्पॉट किया गया है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस भी उन्हें साथ देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Shehzada actor Kartik Aaryan spotted with Sara Ali Khan in Udaipur photos getting viral on social media
कार्तिक आर्यन,सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द ही यह फिल्म रिलीज होने वाली है और कार्तिक जोर-शोर से फिल्म को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। वहीं, अब कार्तिक आर्यन को सारा अली खान के साथ स्पॉट किया गया, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को बिना टैग किए उदयपुर में होने की स्टोरी साझा की थी, जिससे लग रहा है कि दोनों उदयपुर में ही मिले हैं।
 
दरअसल, सारा अली खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उदयपुर की दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया था। एक उस होटल की तस्वीर थी जिसमें वह ठहरी हुई थीं, तो दूसरी में उनकी राजस्थानी थाली की झलक थी। वहीं, बुधवार को कार्तिक ने उदयपुर में झील के किनारे की एक तस्वीर साझा की। इसके बाद उन्होंने अपना चेहरा दिखाए बिना नाव की सवारी का एक और छोटा वीडियो साझा किया था।

विज्ञापन

Sridevi Biography: फैंस के लिए खुशखबरी, बोनी कपूर ने 'श्रीदेवी- द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' की रिलीज का किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में सारा के साथ नजर आ रहे कार्तिक का चेहरा पूरा नहीं दिखाई दे रहा है, तो दूसरे में दोनों बात करते नजर आ रहे हैं। जहां कार्तिक चेक शर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं सारा सफेद क्रॉप टॉप और ब्लैक टाइट्स में नजर आ रही हैं। दोनों किसी बातचीत में खोए हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 
दोनों की ये तस्वीर देखने के बाद फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सार्तिक की जोड़ी जादुई है, अगर दोनों एक साथ वापस आ जाते हैं तो कोई भी जोड़ी उनका मुकाबला नहीं कर सकती है', तो दूसरे ने लिखा, 'ऐसा महसूस हो रहा है कि कुछ भी नहीं बदला है, बिल्कुल पुरानी तरह की वाइब्स रही हैं। दोनों का आई कॉन्टेक्ट।' 
Box Office Report: 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने से महज इतनी दूर 'पठान', साउथ की फिल्मों का ऐसा रहा हाल
 
बता दें कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान 2020 में आई इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने भी काफी पसंद किया था और कहा जाता है कि कुछ समय के लिए वे डेटिंग कर रहे थे। 'कॉफी विद करण' सीजन 7 के दौरान करण जौहर ने पुष्टि की थी कि दोनों वास्तव में डेटिंग कर रहे थे और उनका ब्रेकअप हो गया।
Nadira: बोल्ड किरदारों से नादिरा ने बटोरी थीं सुर्खियां, एक सिगरेट की वजह से बदल गई थी जिंदगी



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed