फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sridevi The Life of a Legend actress biography to release this year Boney Kapoor reacts

Sridevi Biography: फैंस के लिए खुशखबरी, बोनी कपूर ने 'श्रीदेवी- द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' की रिलीज का किया एलान

Thu, 09 Feb 2023 08:44 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Feb 2023 08:44 AM IST
सार

श्रीदेवी ने निधन ने पूरी इंडस्ट्री को एक गहरा सदमा दिया था। लेकिन सिनेमा जगत ने अभिनेत्री की याद में उनके जीवन पर 'श्रीदेवी - द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' नाम की एक बायोग्राफी फिल्म बनाने का एलान किया था।

विज्ञापन
Sridevi The Life of a Legend actress biography to release this year Boney Kapoor reacts
श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

इसमें कोई दो राय नहीं है कि श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थीं। मशहूर अभिनेत्री ने अपने बहतरीन प्रदर्शन, बेहद खास व्यक्तित्व और स्क्रीन जादुई अभिनय से कई लोगों को हमेशा अचंभित किया था। हालांकि, अपने बेहतरीन करियर और खूबसूरती से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाली श्रीदेवी का दुर्भाग्य से साल 2018 में निधन हो गया था। अभिनेत्री ने निधन ने पूरी इंडस्ट्री को एक गहरा सदमा दिया था। लेकिन सिनेमा जगत ने अभिनेत्री की याद में उनके जीवन पर 'श्रीदेवी - द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' नाम की एक किताब का एलान किया था। यह एक ऐसी किताब होगी, जो श्रीदेवी के जीवन और करियर के मुख्य पहलुओं को सभी के सामने पेश करेगी। इस किताब को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

विज्ञापन

Sridevi The Life of a Legend actress biography to release this year Boney Kapoor reacts
श्रीदेवी-बोनी कपूर - फोटो : social media

'श्रीदेवी - द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' की रिलीज का हुआ एलान
'श्रीदेवी - द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' के एलान के बाद से ही श्रीदेवी के फैंस को अभिनेत्री के जीवन पर लिखी जा रही इस किताब रिलीज होने का इंतजार रहा है। ऐसे में हमारे पास फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, बोनी कपूर ने 'श्रीदेवी - द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। हाल ही में बोनी कपूर ने घोषणा की कि श्रीदेवी के जीवन पर लिखी जा रही किताब पर काम चल रहा है और  'श्रीदेवी - द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' को इस साल के अंत तक रिलीज किया जाएगा।
Box Office Report: 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने से महज इतनी दूर 'पठान', साउथ की फिल्मों का ऐसा रहा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Sridevi The Life of a Legend actress biography to release this year Boney Kapoor reacts
श्रीदेवी - फोटो : social media

कौन लिख रहा श्रीदेवी पर किताब?
'श्रीदेवी - द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' और अपनी पत्नी के बारे में बोलते हुए बोनी कपूर ने ट्वीट किया। निर्माता ने लिखा, 'श्रीदेवी नेचर की एक शक्ति थीं। जब-जब वह अपने फैंस के सामने स्क्रीन पर अपनी कला का प्रदर्शन किया करती थीं, तब-तब वह सबसे ज्यादा खुश रहती थीं। श्रीदेवी एक निडर इंसान भी थीं। धीरज कुमार वह शख्स हैं, जिन्हें श्रीदेवी अपना परिवार मानती थीं। वह एक रिसर्चर और लेखक हैं। हमें खुशी है कि वह एक ऐसी किताब लिख रहे हैं, जो श्रीदेवी की एक्स्ट्रा ऑडिनरी लाइफ के अनुकूल है।' यह किताब वेस्टलैंड बुक्स द्वारा पब्लिश की जाएगी।
Nadira: बोल्ड किरदारों से नादिरा ने बटोरी थीं सुर्खियां, एक सिगरेट की वजह से बदल गई थी जिंदगी

विज्ञापन

Sridevi The Life of a Legend actress biography to release this year Boney Kapoor reacts
इंग्लिश विंग्लिश - फोटो : social media

इंग्लिश-विंग्लिश दोबारा चीन में होगी रिलीज
गौरतलब है, 24 फरवरी 2023 को श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनकी याद में अभिनेत्री की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' को चीन में दोबारा रिलीज किया जाएगा।  अभिनेत्री की फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रिमियर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में 2012 में किया गया था। इस फिल्म के थिएटर में रिलीज होने के बाद इंग्लिश-विंग्लिश दोबारा से अब चीन के थिएटरों में नजर आने वाली है। बता दें कि 15 साल बाद यह फिल्म चीन में एक बार फिर से रिलीज की जाएगी।
Sid Kiara Wedding: सिड-कियारा की शादी में देसी नाश्ते से हुआ गेस्ट का वेलकम, जूही चावला ने दिखाई झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed