Shehnaaz Gill: बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही चमकी शहनाज गिल की किस्मत, हाथ लगी इस मशहूर प्रोड्यूसर की फिल्म!
शहनाज सलमान खान की ईद पर आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, लेकिन इससे पहले ही उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लग गई है।
विस्तार
'बिग बॉस 13' के बाद से ही शहनाज गिल के सितारे बुलंदियों पर हैं। बॉलीवुड में अभी शहनाज का डेब्यू भी नहीं हुआ है और उनके पास ऑफर की लाइन लगी हुई है। शहनाज सलमान खान की ईद पर आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, लेकिन इससे पहले ही उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लग गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी की नई फिल्म में शहनाज गिल नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी पांच महिलाओं पर आधारित है, जिसमें वाणी कपूर भी नजर आएंगी। इस महिला प्रधान फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू होने थी, लेकिन मौसम में दिक्कत के चलते ऐसे नहीं हो पाया अब कहा जा रहा है मार्च 2023 से भोपाल में शूटिंग शुरू होगी।
Main Khiladi: 29 साल बाद एक बार फिर चलेगा 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने का जादू, टीजर में छाई अक्षय-इमरान की जोड़ी
खबरों की मानें तो अपने किरदार के लिए शहनाज गिल काफी मेहनत भी कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन मिताक्षरा कुमार करेंगी। वह इस वक्त संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में व्यस्त हैं। इससे पहले मिताक्षरा संजय लीला भंसाली को 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में असिस्ट कर चुकी हैं।
Pathaan Collection: पठान ने ध्वस्त किए 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, यकीन न हो तो पढ़िए यह रिपोर्ट
बता दें कि शहनाज गिल मल्टी स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में एंट्री ले रही हैं। इसके बाद रिया कपूर की फिल्म में भी शहनाज के नजर आने की खबरें हैं, जिसका निर्देशक करण बूलानी कर रहे हैं। वहीं, इन दिनों शहनाज म्यूजिक वीडियो और अपने शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' को लेकर व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में गुरु रंधावा के साथ शहनाज का गाना 'मून राइज' रिलीज हुआ था।
Yash: अब 'रावण' के किरदार में नजर आएंगे रॉकी भाई? इस फिल्ममेकर ने अगली मूवी के लिए किया अप्रोच