फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Main Khiladi Teaser out Akshay kumar and Emraan Hashmi recreate the iconic song in selfiee

Main Khiladi: 29 साल बाद एक बार फिर चलेगा 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने का जादू, टीजर में छाई अक्षय-इमरान की जोड़ी

Sun, 29 Jan 2023 02:08 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 29 Jan 2023 02:08 PM IST
सार

29 साल के बाद एक फिर आपके चहेते सुपरस्टार अक्षय कुमार फिर से आइकॉनिक धुन में खिलाड़ी पर नाचते हुए नजर आएंगे। फिल्म सेल्फी के गाने मैं खिलाड़ी का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह 90 के दशक में आई फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के टाइटल ट्रैक का रीक्रिएशन है।

विज्ञापन
Main Khiladi Teaser out Akshay kumar and Emraan Hashmi recreate the iconic song in selfiee
मैं खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेल्फी फिल्म के गाने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस आइकॉनिक गाने में एक बार फिर से अक्षय कुमार ठुमके लगाते दिख रहे हैं। जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों के साथ एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी उनका साथ देती दिख रही हैं। गाने में अक्षय और इमरान दोनों की गजब की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी गाना अपने जमाने का आइकॉनिक सॉन्ग था, जो कि रिलीज के वक्त लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। उस गाने में अक्षय के साथ सैफ दिखाई दिये थे, लेकिन सेल्फी फिल्म के इस गाने में सैफ की जगह इमरान हाशमी ने ले ली है। गाने में फैंस सैफ को मिस कर रहे हैं, लेकिन इमरान हाशमी उनकी कमी को पूरा करते दिख रहे हैं। वही टीजर में अक्षय कुमार शिमरी ग्रीन ब्लेजर और इमरान हाशमी शिमरी ब्लैक जैकेट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों सितारे जमकर डांस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Main Khiladi Teaser out Akshay kumar and Emraan Hashmi recreate the iconic song in selfiee
अक्षय कुमार और इमरान हासमी - फोटो : सोशल मीडिया

सेल्फी फिल्म का गाना मैं खिलाड़ी 1 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि सेल्फी फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। अब देखना होगा कि 29 साल बाद फिर जब मैं खिलाड़ी फिल्म के गाने को फिर से क्रिएट किया गया है, क्या गाना वही पुराना वाला जादू जगाने में कामयाब हो पाता है?

यह भी पढ़ें: पठान ने ध्वस्त किए 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, यकीन न हो तो पढ़िए यह रिपोर्ट

विज्ञापन

बता दें कि इस ओरिजनल गाने को अभिजीत भट्टाचार्य, उदित नारायण और अनु मलिक ने गाया था और फ्रेम में जॉनी लीवर भी थे। जिसमें शिल्पा शेट्टी ने डबल रोल निभाया था और साथ ही रागेश्वरी भी इस फिल्म में नजर आई थी। यह फिल्म उस साल की टॉप 5 सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर सफल घोषित किया गया। राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'सेल्फी' में अक्षय और इमरान पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। 'सेल्फी' मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का रीमेक है। जिसमें पृथ्वीराज और सूरज वेंजरमूडु ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed