फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehnaaz Gill Fan tried to put his hand on actress shoulder video goes viral on social media

Shehnaaz Gill: शहनाज के कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचाने आया फैन, एक्ट्रेस ने बड़े प्यार से लगा दी क्लास

Tue, 11 Oct 2022 02:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Oct 2022 02:19 PM IST
सार

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स को अपने कंधे पर हाथ रखने से रोकने के लिए एक्ट्रेस जैसे ही पीछे हटती हैं, शख्स को अपनी गलती का एहसास होता है और वह माफी मांगता नजर आता है।

विज्ञापन
Shehnaaz Gill Fan tried to put his hand on actress shoulder video goes viral on social media
Shehnaaz Gill - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होती नजर आती हैं। एक बार फिर शहनाज की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें शहनाज गिल बड़े प्यार से एक शख्स की क्लास लगाती नजर आ रही हैं। यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि शहनाज का फैन है। दरअसल, शख्स की गलती यह थी कि शहनाज के साथ फोटो क्लिक कराते वक्त वह उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता है। हालांकि, बाद में शख्स को अपनी गलती का अहसास भी हुआ।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर नजर आईं शहनाज
एक सेलिब्रिटी फैन पेज पर यह वीडियो साझा किया गया है। शहनाज गिल का यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस अपने एक प्रशंसक के कारण थोड़ी असहज हो गई हैं। दरअसल, शहनाज बेंगलुरु में हुए एक इवेंट से लौट रही थीं, तभी उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने पिंक स्वेट शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज चेहरे पर काले रंग का मास्क लगा रही होती हैं तभी उनका एक प्रशंसक फोटो खिंचाने के लिए उनके कंधे पर हाथ रखने वाला होता है। लेकिन शहनाज पीछे हट जाती हैं।

Amitabh Bachchan: बेहद अच्छे बेटे रहे हैं बिग बी, पिता की यादों को सहेजने के लिए करना चाहते हैं ये खास काम

विज्ञापन
विज्ञापन

शख्स को दिया यह जवाब
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स को अपने कंधे पर हाथ रखने से रोकने के लिए एक्ट्रेस जैसे ही पीछे हटती हैं, शख्स को अपनी गलती का एहसास होता है और वह माफी मांगता नजर आता है। इसके बाद शहनाज भी हंसते हुए कहती नजर आती हैं, 'तुझे क्या लगा तेरा दोस्त है?' हालांकि, इसके बाद उन्होंने बाकायदा उस शख्स के साथ फोटोज क्लिक कराईं। इसके अलावा शहनाज ने वहां मौजूद अन्य फैंस के साथ भी तस्वीरें क्लिक कराईं। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
आपको बता दें सलमान खान के हिट शो ‘बिग बॉस 13’ में आने के बाद शहनाज की लोकप्रियता में काफी उछाल आया है। शहनाज सोशल मीडिया पर भी कई ब्रांड का प्रमोशन करती नजर आती हैं। आपको बता दें कि शहनाज इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा में हैं। जल्द ही वह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। वह सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। आपको बता दें कि शहनाज गिल ने साल 2015 में अपने करियर की शुरुआत ‘शिव की किताब’ म्यूजिक एल्बम से की थी।

Ram Setu Trailer: क्या 'रामसेतु' से अपनी डूबती नैया बचा पाएंगे अक्षय? रिलीज हुआ फिल्म का एक्शन से भरपूर ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed