फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram setu trailer out akshay kumar Jacqueline Fernandez film different from prabhas adipurush

Ram Setu Trailer: क्या 'रामसेतु' से अपनी डूबती नैया बचा पाएंगे अक्षय? रिलीज हुआ फिल्म का एक्शन से भरपूर ट्रेलर

Tue, 11 Oct 2022 01:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 11 Oct 2022 01:53 PM IST
सार

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'रामसेतु' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय 'रामसेतु' की तलाश में है। फिल्म में खूब सारा एक्शन होगा, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली है।

विज्ञापन
Ram setu trailer out akshay kumar Jacqueline Fernandez film different from prabhas adipurush
रामसेतु पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामसेतु' की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। अभिनेता की बीती तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं, जिस वजह से अब अभिनेता के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि 'रामसेतु' से अक्षय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देंगे। इसी वजह से फैंस इस फिल्म से जुड़ी छोटी-छोटी अपडेट पर नजर बनाए बैठे हैं। इन सबके बीच हर किसी को इस फिल्म का ट्रेलर के इंतजार था और अब यह इंतजार भी खत्म हो गया है। मेकर्स ने अक्षय कुमार की 'रामसेतु' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें काफी सारे एक्शन सीन्स हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कैसा है ट्रेलर?
फिल्म के नाम से ही साफ है कि इसकी कहानी रामसेतु के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी, जो एक दमदार विषय है और इसकी तलाश में अक्षय कुमार निकल पड़े हैं। 2 मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर में खूब सारा एक्शन, थ्रिलर और रोमांच से भरा हुआ है। अक्षय कुमार की एक्टिंग भी हमेशा की तरह कमाल की है। ट्रेलर की शुरुआत में ही दिखाया गया है कि यह देश राम के नाम से चलता है। लेकिन सरकार ने रामसेतु को तोड़ने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की है। इन सबके बीच अक्षय कुमार को 'रामसेतु' की तलाश में कौन-कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, इसकी झलक आगे ट्रेलर में है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को एक्साइटेड जरूर कर रहा है। लेकिन बॉलीवुड की पिछली फिल्मों की तरह 'रामसेतु' के एक्शन सीन्स और एनिमेशन ज्यादा खास नहीं है।

यह भी पढ़ें:- Har Har Mahadev Trailer: इंतजार खत्म! शरद केलकर की 'हर हर महादेव' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगी फिल्म
 

विज्ञापन
विज्ञापन

असल में क्या है फिल्म की कहानी
रामायण के मुताबिक, भगवान श्रीराम की सेना ने 'रामसेतु' का निर्माण श्रीलंका जाने के लिए किया था और फिल्म 'रामसेतु' की कहानी एक आर्कियोलॉजिस्ट की है। यह किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं। ट्रेलर में सरकार की मांगा का सीन मौजूद है, जिसके बाद ही आर्कियोलॉजिस्ट को इस रिसर्च पर भेजा जाता है कि रामसेतु है या नहीं। अब कैसे इस फिल्म के जरिए इतिहास के पन्नों को छेड़ा जाएगा? यह फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें:- 80 साल-80 किस्से: 80 के दशक में डबल रोल कर छा गए थे बिग बी, कभी हीरो-विलेन तो कभी बाप-बेटा बन जीता दिल


विज्ञापन

कब आ रही है फिल्म
बता दें कि 'रामसेतु' 24 अक्तूबर 2022 को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। वहीं, अरुणा भाटिया, लाइका प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा द्वारा संयुक्त रूप से इसे प्रोड्यूस किया गया है। अक्षय के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी दिखाई देंगी। देखना दिलचस्प होगा अक्षय की यह फिल्म क्या कमाल दिखाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed